फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़
इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग 20 लाख का नुकसान
फतेहपुर जनपद के खखरेरू कस्बे में केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक्स मे आज सुबह आग लग जाने से कई लाख का नुकसान हो गया जानकारी के मुताबिक सुबह दुकान बंद थी और इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जब दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा लोगों ने देखा तब दुकान खोलकर आग बुझाई गई लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखी फ्रिज वाशिंग मशीन एलसीडी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया
दुकानदार दिनेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि दुकान में काफी इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था और सुबह 9:00 बजे लोगों ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है तब इसकी सूचना दिनेश चंद्र केसरवानी को दी गई जब दुकान खोली गई तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया दिनेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-