November 7, 2026

VisitKashi : अपने संसदीय क्षेत्र के 16 वें दौरे पर आ रहे है कल PM मोदी, देंगे 300 करोड़ के योजनाओं की सौगात…

Spread the love

वाराणसी-सुरक्षा की लिहाज से कार्यक्रमस्थल पर तैनात होंगे 6000 पुलिस के जवान

भाजपा पदाधिकारियों लगातार कर रहे कार्यक्रम स्थलों का दौरा

वराणसी। 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 16वें दौरे पर काशी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। पीएम मोदी आगामी रविवार को बनारस में होंगे। वह तकरीबन 300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात काशी की जनता को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 14 योजनाओं का शिलन्‍यास करेंगे। इन योजनाओं में फिलीपींस के सहयोग से स्‍थापित अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुंसधान केंद्र की शुरुआत भी शामिल है।

पीएम के आगमन के मद्देनजर एसपीजी की टीम मंगलवार को ही शहर में डेरा डाल दिया है। यहां पहुंचने के बाद एसपीजी के अधिकारियों ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने चावल अनुसंधान केंद्र व ट्रेड फसिलटी सेंटर में भी सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। जिला व पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ बैठक में सुरक्षा प्‍लान को अंतिम रूप दिया।

परिंदा भी पर न मार सके

पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी सहित स्थानीय प्रशासन भी कमर कस ली है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान 10 पुलिस अधीक्षकों को सौंपी जा रही है। इसके अलावा एसपीजी की तीन अलग-अलग टीमों ने वाराणसी में डेरा डाल रखा है, जो प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमस्थलों पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट से कार्यक्रमस्थल पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल और चांदपुर स्थित चावल अनुसंधान केंद्र में 200 सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। कुल मिलाकर 6000 से ज्यादा जवान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त सिक्योरिटी में बम निरोधक दस्ते के साथ कमांडो को तैनात किया जा रहा है।

ये है प्रस्तावित कार्यक्रम

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 4 घंटे गुजारेंगे। 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री वायुसेना के विमान से बाबातपुर एयरपोर्ट आने के बाद हेलीकॉप्‍टर से गाजीपुर जाकर वहां कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दो घंटे बाद वापस लौट कर अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फसिलटी सेंटर में ‘एक जिला-एक उत्‍पाद’ योजना के तहत लगाए गए स्‍टॉलों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 15वें प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों का प्रजेंटेशन भी देखेंगे। इस दौरान उन्हें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन से जुडी सारी महत्वपूर्ण चीज़ें बतायी जाएँगी। इसके बाद पीएम बुनकरों और हस्‍तशिल्पियों से संवाद के बाद दिल्‍ली प्रस्‍थान करेंगे।

www.mvdindianews.in