वाराणसी: शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रयासरत एसपी ट्रैफिक के द्वारा नित्य नए प्रतिबन्ध और नियम शहर में लगाए जा रहे हैं। इससे परेशान व्यापारियों ने शुक्रवार को शहर के व्यवस्ततम चौराहे रथयात्रा पर जमकर विरोध किया और एक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान व्यपारियों ने एसपी ट्रैफिक के ट्रांसफर के लिए भी आवाज़ बुलंद की।
इस दौरान रथयात्रा चौराहे से लेकर सिगरा चौराहे तक भयंकर जाम भी लगा रहा, जिसे हटाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी |
इस समबन्ध में बात करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एसपी ट्रैफिक नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने कई सारे कट्स ऐसे बंद किये हैं जिससे आम जन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता के अनुसार एसपी ट्रैफिक की ओर से नये नये नियम लागू करने से मरीजों और ग़रीबों के साथ साथ व्यापारियों का भी नुक्सान हो रहा है। दुकान के सामने यदि कोई ग्राहक गाड़ी खडा करके अन्दर सामान लेने जाता है तो ट्रैफिक सिपाही गाडी का चालान कर देते हैं। इस डर से कोई ग्राहक अब दूकान पर गाड़ी से आने में कतराता है और पास की दुकानों से ही सामान खरीद लेता है, जिससे हमार कारोबार चौपट हो रहा है।
उन्होंने बताया कि हमें यह मामला बनारस के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष भी पूर्व में उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। हम सभी ऐसे एसपी ट्रैफिक का तबादला चाहते हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में व्यापारियों को जाम के नाम पर छला जा रहा है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max