April 28, 2026

उत्तर प्रदेश का टापटेन अपराधी व जनपद आजमगढ़ का कुख्यात आपराधिक माफिया गैंग D-11 का लीडर अभियुक्त ध्रव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत के देऊपुर कमालपुर स्थित अवैध रूप से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज का ध्वस्तीकरण- अजय मिश्रा

Spread the love

जनपद लखनऊ।

 

उत्तर प्रदेश का टापटेन अपराधी व जनपद आजमगढ़ का कुख्यात आपराधिक माफिया गैंग D-11 का लीडर अभियुक्त ध्रव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत के देऊपुर कमालपुर स्थित अवैध रूप से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक कॉलेज का ध्वस्तीकरण ।

 

 

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के पालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.03.2021 को कई थानों के पुलिस बल के साथ आपराधिक माफिया गैंग D-11 के गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह पुत्र रुद्ध प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर के अवैध पॉलीटेक्निक की ध्वस्थिकरण की कार्यवाही शुरू हो गयी है जोकि पूरी रात चलेगी ।

*ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पूर्व में भी रुपए 12,54,11,292 की संपत्ति 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कराई जा चुकी है।*

सादर।