April 28, 2026

अलीगंज पुलिस की सक्रियता के चलते 24 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल समेत चोर गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

अलीगंज पुलिस की सक्रियता के चलते 24 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल समेत चोर गिरफ्तार।

 

*एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्ने लाल यादव के नेतृत्व में अलीगंज पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

 

मूल रूप से बाराबंकी निवासी धीरेंद्र प्रजापति को अलीगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार है।

 

अयान कुरेशी ने अलीगंज थाने में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पैरामाउंट कोचिंग के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है।

 

मुकदमा पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक अलीगंज पन्ने लाल यादव ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे में चोरी की मोटरसाइकिल समेत चोर को किया गिरफ्तार।

 

*डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर व एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह के नेतृत्व में लगातार उत्तरी क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।*