April 19, 2026

जमशेदपुर झारखंड उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विपक्षी दलो का एक दिवसीय धरना

Spread the love

जमशेदपुर झारखंड

जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ जेवीएम, जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई , सीपीएम तमाम विपक्षी दलो के जिलाध्यक्षो ,वरिष्ठ पदाधिकारीयो एवं काफी संख्या मे कार्यकर्ता ने एक दिवसीय धरना दिया ।
जेवीएम जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा भाजपा सरकार पूंजीपतियो की सरकार है और इसी के इशारे पर काम कर रही है जिसका झाविमो कड़ी शब्दो मे विरोध करती है ।
जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा भाजपा सरकार झारखंड प्रदेश के आदिवासियो की खेती योग्य जमीन को औने-पौने भाव उद्योगपतियोको देना चाहती है गरीब किसान भयभीत है उनकी आस्तित्व खतरे मे है । जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा पिछले कई सालो से डैम के नाम पर विस्थापित हुए लोग दर दर भटक रहे है हजारो लोग बेघर हो गए सुनने वाला कोई नही है भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार है भाजपा सरकार गरीबी नही गरीबो को हटाना चाहतीहै जिसका तमाम विपक्षी दल भाजपा सरकार गरीब विरोधी सरकार का पुरजोर विरोध करती है ।
जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा भाजपा सरकार के दमनात्मक नीति के खिलाफ जेवीएम, जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई, सीपीएम तमाम विपक्षी दलो के द्वारा आगामी 5 जुलाई को सम्पूर्ण झारखंड बंद रहेगा ।