April 19, 2026

खूँटी की घटना की CBI जाँच हो या फिर न्यायिक जाँच – हेमंत सोरेन

Spread the love

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने कहा की खूँटी में हुए जघन्य अपराध की जितनी भी निंदा की जाए कम है। हमें एक सभ्य समाज कहलाने का बिलकुल भी हक़ नहीं है अगर हमारी माँ – बेटियाँ अपने हीं राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। पर इस घटना के बाद जिस तरह से सत्तापक्ष ने राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का घिनौना कार्य किया – वो दर्शाता है की अपनी सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

पिछले 3 वर्षों के आँकडें उठा लीजिए – इन्होंने झारखण्ड को बलात्कार प्रदेश के रूप में स्थापित कर दिया है – पर क्या एक भी अफ़सर के ऊपर कारवायी हुई – किसी की जवाबदेही तय की गयी – किसी को बर्खास्त किया – नहीं किया – क्यूँकि ये समझते हैं कि इनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता ।

इसलिए मैं माँग करता हूँ की खूँटी की घटना की या CBI जाँच हो या फिर न्यायिक जाँच – क्यूँकि झारखण्ड की जनता को अब यहाँ के भ्रष्ट अफ़सरों पर बिलकुल भरोसा नहीं रहा।

हेमंत सोरेन ने कहा आज का सत्तापक्ष ये ना भूले की इनकी बादशाहत सिर्फ़ एक साल बची है और इसके बाद लोकशाही आएगी – फिर जनता इनके एक एक पाप का बदला ज़रूर लेगी।