October 6, 2026

पीएम स्वनिधी योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण दिलाने में लापरवाही बरतने वालों के अधिकारियों के खिलाफ  शिकंजा कसते हुए सरकार ने ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

 

पीएम स्वनिधी योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण दिलाने में लापरवाही बरतने वालों के अधिकारियों के खिलाफ  शिकंजा कसते हुए सरकार ने ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

 

इसी कड़ी में स्थानीय निकाय निदेशालय ने ऐसे 30 अधिशासी अधिकारी (ईओ) से लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया

 

जिन नगर निकायों के ईओ से जवाब-तलब किया है, उनमें मुबारकपुर (आजमगढ़), देवबंद, सरसावा (सहारनपुर), कैराना (शामली), मवाना (मेरठ), कीरतपुर, अफजलगढ़ व नूरपुर (बिजनौर), हमीरपुर, स्याना (बुलंदशहर), झींझक (कानपुर देहात), पलियाकला (लखीमपुर), बांसी (सिद्धार्थनगर), नवाबगंज (बरेली), जलेसर (एटा), चुनार (मिर्जापुर) सोनभद्र, गोपीगंज (भदोही, फतेहपुर सीकरी, बाह (आगरा) रसड़ा (बलिया), जसवंतनगर (इटावा), बछरायूं (अमरोहा), बिलग्राम (हरदोई), सोरो (कासगंज) जायस (अमेठी), बिलसी (बदायूं), सांडी (हरदोई), मुगराबादशाहपुर (जौनपुर) व नवाबगंज (गोंडा) के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं