*मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रभारी ने पूछा अब न्याय कैसे होगा?*
जमशेदपुर में शार्प भारत पोर्टल पर दर्ज मामला,देवघर में पत्रकार अभिजीत दुबे की होटल में घुसकर पिटाई,हजारीबाग में पत्रकार राजेश मिश्रा और कृष्णा नंदन को जेल जैसे मामलों से पत्रकार साथियों में रोष व्याप्त हो रहा है, *अब न्याय कैसे होगा?*
उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एसोसिएशन के बिहार/झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने ट्वीट कर पूछा है.श्री भाटिया ने इस ट्वीट में झारखंड पुलिस और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता डॉ अजय कुमार को भी टैग किया है.बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में पत्रकारों के ऊपर लगातार फर्जी मामले और प्रताड़ना की शिकायतें एसोसिएशन को मिल रही हैं.इसी प्रकार के मामले को लेकर AISMJW एसोसिएशन और झरिया प्रेस क्लब समेत राज्य के कुछ जिलों में अन्य पत्रकार संगठनों द्वारा भी धरना प्रदर्शन और उपवास का कार्यक्रम रखा गया था.ऐसे धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया जिसके बाद हजारीबाग एसपी द्वारा राजेश मिश्रा के मामले में जांच कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन इस बात से पत्रकारों में अब तक रोष व्याप्त है कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने बिना जांच किए राजेश मिश्रा और कृष्णा नंदन जैसे पत्रकार को जेल भेज दिया.अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि जमशेदपुर में हिंदी न्यूज़ पोर्टल शार्प भारत प्रबंधन पर एक खबर को लेकर मामला दर्ज कर दिया गया.इतना ही नहीं देवघर में भी पत्रकार अभिजीत दुबे की होटल में घुसकर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की और मामला तो दर्ज हुआ लेकिन इस मामले में काउंटर केस भी किया गया.पत्रकार के चोटिल होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई ऐसी घटनाओं से संज्ञान लेते हुए एसोसिएशन के बिहार/झारखंड प्रभारी ने मुख्यमंत्री से यह सवाल किया है.
श्री भाटिया ने पिछले दिनों डीजीपी से मिलकर भी ऐसे मामलों की जानकारी मौखिक रूप से दी थी जिस पर डीजीपी द्वारा पूरे राज्य में ऐसे मामलों की एक सूची बनाकर एसोसिएशन के द्वारा पुलिस मुख्यालय को भेजने की बात कही गई थी.इसके बाद एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी ने सभी जिला अध्यक्षों को पीड़ित पत्रकारों के थानों और न्यायालयों में चल रहे मामलों की कांड संख्या के साथ सूची बनाकर उपलब्ध कराने को कहा था.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-