*शराब व मांस मनुष्य के अधोपतन के लिए जिम्मेदार*
वाराणसी चोलापुर थानाक्षेत्र के उदयपुर में बाबा जयगुरुदेव के उत्तराधिकारी शिष्य बाबा उमाकांत का सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सत्संग में बाबा ने लौकिक एवं अलौकिक कल्याण का रास्ता बताते हुए जीवों से शाकाहारी सदाचारी तथा नशामुक्त होने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि शराब एवं मांस जीवो के अधोपतन के लिए जिम्मेदार है। महाराज ने जीवों के आत्मिक कल्याण हेतु नामदान देते हुए जीवों के कल्याण के लिए सुलभ रास्ता बताया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गोपाल दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे पूर्वांचल के साथ साथ राजस्थान, गुजरात राज्यों से भी हजारों की संख्या में भक्त पहुँचे। सभी के भंडारे की व्यवस्था की गई थी। करीब 3 घंटे चले कार्यक्रम में जयगुरुदेव के नारे के साथ माहौल को भक्तिमय किया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-