वाराणसी: मशहूर फिल्म अभिनेत्री, शास्त्रीय नृत्यांगना और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगायी है। शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचने के बाद हेमा मालिनी की कैथी स्थित बाबा मार्कण्डेय महादेव धाम में देवी सती पर आधारित नृत्य नाटिका पेशी की थी। वहीं रविवार को हेमा मालिनी बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचीं।यहां दर्शन-पूजन करने के बाद हेमा मालिनी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि चार-पांच साल बाबा के आशीर्वाद लेने का मौका मिला है। अगले महीने ही मैं फिर काशी आ रही हूं।हेमा मालिनी के अनुसार हमारी टीम मां गंगा पर एक नृत्य नाटिका तैयार कर रही है। उसी के मंचन की सफलता के लिये मैंने बाबा से आशीर्वाद मांगा है। हेमा मालिनी ने कहा कि बनारस बहुत ही खूबसूरत शहर है और पहले की अपेक्षा यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी है।हालांकि हेमा मालिनी ने ये बताने से इंकार कर दिया कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ से अपने लिये क्या मन्नत मांगा है।www.mvdindianews.in

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-