
वाराणसी: कहते हैं काशी के कण कण में शंकर बसे हैं और भगवान् शंकर के त्रिशूल पर यह काशी नगरी बसी है। यहां सभी के आराध्य हैं भगवान् शंकर, लेकिन दो दिन में पहले शहर के लंका थानाक्षेत्र के रोहित नगर कॉलोनी में मिले सैंकड़ों शिवलिंग अभी तक लंका थाने में रखे हुए हैं।
ये सभी शिवलिंग मलबे के रूप में वहां फेके गये थे। फिलहाल दो दिनों से थाने में रखे भगवान को न किसी ने जल चढ़ाया है और ना ही किसी ने इनकी पूजा की है
महादेव की नगरी में भगवान् शंकर इस समय लॉकअप में हैं ऐसे में उनकी पूजा अर्चना के लिए संत समाज ने शिवलिंग को उन्हें देने की मांग की है ताकि वो उसकी पूजा अर्चना कर सकें। उनका कहना है कि पुलिस जब, जहां कहेगी हम उन्हें लेकर पहुँच जाएंगे पर पूजा के लिए हमें दे दिये जायें।
श्रीविद्यामठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस समबन्ध में न्यायलय का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होंने बताया कि हमने पुलिस से सभी शिवलिंग की मांग की थी, पूजा के लिए, पर पुलिस ने हमें नहीं दिया। उनका तर्क है कि किसी भी शिवलिंग जो की प्राण प्रतिष्ठित है उसकी पूजा नहीं रोकी जा सकती। ऐसे में या तो पुलिस थाने में ही हमें इनकी पूजा की अनुमति दें, या सारे शिवलिंग पूजा के लिए हमें सौंप दिये जाएँ। इससे सम्बंधित मुकदमे में हम इसे हर तारीख पर लेकर पहुँच जायेंगे।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max