देश-दुनिया
🕘अमेरिका :- टाइम मैगजीन की ओर से इस साल जारी दुनिया के 25 प्रभावशाली किशोरों की सूची में तीन भारतवंशी छात्रों को भी शामिल किया गया है। 2018 की इस सूची में दुनियाभर के उन किशोरों को शामिल किया गया है जो अपने काम और लगन के कारण लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं।सूची में भारतीय मूल की अमेरिकी काव्या कोप्पारपू, भारतीय-अमेरिकी रिषभ जैन और ब्रिटिश-अमेरिकी अमिका जॉर्ज के नाम शामिल हैं। आठवीं कक्षा के छात्र रिषभ ने एक ऐसा एल्गोरिदम तैयार किया है, जिससे पैंक्रियाज (अग्नाशय) के कैंसर से जूझ रहे लोगों के इलाज में मदद मिल सकती है।
🕘डेनमार्क :- संसद ने गुरुवार को उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी जिसमें विदेशी अपराधियों को एक छोटे से द्वीप पर कैद रखने की बात कही गई है। सरकार 100 से ज्यादा उन अपराधियों को सात एकड़ में फैले लिंडहॉम द्वीप पर भेजना चाहती है, जिन्हें उनके मूल देश प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता क्योंकि वहां उन्हें फांसी दिए जाने का खतरा है।डेनमार्क के वैज्ञानिक इस द्वीप का इस्तेमाल स्वाइन फ्लू, रेबीज और अन्य संक्रामक बीमारियों पर शोध के लिए करते हैं। इसके चलते द्वीप तक जाने वाली फेरी का नाम ही वायरस पड़ गया है।
🕘न्यूयॉर्क :- शहर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने के मामले में 20 वर्षीय कनाडाई युवक को 40 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसने पाकिस्तान में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर साल 2016 के रमजान के दौरान न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर और भूमिगत ट्रेनों में बम धमाके व गोलीबारी की साजिश रची थी।कनाडा के रहने वाले अब्दुलरहमान अल बहनासावी ने न्यूयॉर्क के डिस्ट्रिक्ट जज रिचर्ड बर्मन के समक्ष अपना जुर्म कबूला था। अब्दुलरहमान ने माना था कि उसने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के समर्थन में आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रची थी।
🕘वाशिंगटन :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के कड़े एतराज के बावजूद तिब्बत से जुड़े एक बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब यह कानून बन गया है। इससे चीन के उन अधिकारियों के वीजा पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता साफ हो गया है जो अमेरिकी नागरिकों, अधिकारियों और पत्रकारों को तिब्बत जाने की अनुमति नहीं देते। इस कदम से चीन और भड़क सकता है। दोनों देशों में पहले ही कारोबारी जंग छिड़ी हुई है।
🕘अमेरिका :- 12 रूसियों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कार्रवाई 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में इनके कथित दखल और अमेरिका के एक करीबी सहयोगी देश में एक नर्व एजेंट के उपयोग से हत्या के प्रयास मामले में की गई है।अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि ये लोग 2016 के अमेरिकी चुनाव में दखल देने का प्रयास करने समेत कई घातक गतिविधियों में लिप्त थे। इनमें से कई का संबंध रूस के व्यापक ‘प्रोजेक्ट लख्ता’ से है। इसके तहत रूस दुनियाभर में सियासी और चुनावी प्रक्रिया में दखल देने का प्रयास करता है।
अपना भारत :
🕘नई दिल्ली :- ट्रेन-18 दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होने के बाद दोपहर 2:18 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। ऐसे में फाइनल ट्रायल को सफल बताया जा रहा है। इस दौरान ट्रेन-18 की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं, रास्ते में अज्ञात लोगोें ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूटने की बात सामने आई है। इससे पहले फाइनल ट्रायल के तहत बृहस्पतिवार को ट्रेन-18 दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के लिए रवाना हुई। दिल्ली से आगरा सफर के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे खिड़कियों की शीशे टूट गए। दिल्ली से आगरा के लिए 12.15 पर सफदरजंग से रवाना हुई थी।
🕘गाजियाबाद :- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नीदरलैंड्स की कंपनी जीसी इंटरनेशनल वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाएगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने नगर निगम सभागार में प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया उनका प्लांट आधुनिक होगा। 1200 मीट्रिक टन कूड़े से 45 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। इस पर निगम अधिकारियों ने संशय जाहिर किया यह कहते हुए कि भारतीय परिस्थितियों में कूड़े से इतना बिजली उत्पादन संभव नहीं।
🕘पटना :- इस ठंड में भी बिहार की सियासत काफी गरम है। पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी हवा बह रही है। रालोसपा के महागठबंधन में शामिल होने के बाद लोजपा को लेकर बीजेपी की बेचैनी बढ़ गई है। बीजेपी के वरीय नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान व उनके बेटे चिराग पासवान ने मुलाकात की।
🕘पटना :- महागठबंधन की बैठक शामिल होने के बाद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में मुझे अपमानित किया जा रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर हमारी ताकत को कमजोर किया जा रहा था। ऐसे में अपमान का घूंट पीकर हमलोग कब तक एनडीए में रहते। उन्होंने शिक्षा में आ रही गिरावट के बहाने नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला।
🕘गुरदासपुर :- भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को पंजाब के गुरदासपुर में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने दी। मलिक ने गुरदासपुर के पुड़ा ग्राउंड में रैली की जगह का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद थे।
🕘पानीपत :- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डीसी रेट पर लगे चौकीदार जींद जिले के गांव मोहनगढ़ वासी दलबीर सिंह (41) की हत्या कर दी गई। रस्सी से हाथ पैर बंधा शव बुधवार की सुबह चौकी से चंद कदम दूर कृष्णा कालोनी स्थित किराये पर लिए कमरे में मिला। नाक व माथे पर चोट के निशान भी मिले। हत्या का आरोप पत्नी अमिता व प्रेमी पर लगा है। जो वारदात के बाद से फरार हैं। चौकी व थाना प्रभारी के अलावा एफएसएल टीम भी पहुंची और मौके से सुबूत जुटाए। वहीं दोपहर बाद पानीपत के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
🕘देहरादून :- कांग्रेस मुख्यालय में भाजपाइयों की ओर से किए गए हंगामे और बैनर-पोस्टर फाड़ने की घटना के बाद से कांग्रेस आक्रमक हो गई। विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा के पुतले दहन किए। राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ जुलूस निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को टकराव हो गया था। एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन की तरफ रुख कर दिया था। इससे दोनों पक्षों में धक्का मुक्की, मारपीट हुई। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने कांग्रेस के बैनर तक फाड़ डाले।
🕘लातेहार :- जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत 2016 में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के मामले की सुनवाई बुधवार को लातेहार व्यवहार न्यायालय में हुई।प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी वन ऋषिकेश कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बी साहू ने दलील पेश की। अदालत ने सुनवाई के बाद मामले में आठ लोगों को दोषी करार दिया है। न्यायालय सूत्रों ने बताया दो दिन बाद अदालत की अगली सुनवाई में आरोपियों को सजा मुकर्रर की जाएगी।
🕘जम्मू कश्मीर :- नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला ने वीरवार को राज्य में नेकां की सरकार बनाने के 30 दिनों में तीनों प्रांतों को क्षेत्रीय स्वायत्तता देने का एलान किया है।आज यहां शरदकालीन राजधानी जम्मू में स्थित नेशनल कांफ्रेंस मुख्यालय शेरे कश्मीर भवन में भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक डॉ गगन भगत को अपनी पार्टी में अपनाने के बाद उनसे राज्य की स्वायत्तता के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वृहत्तर स्वायत्तता का प्रस्ताव पहले ही पारित है। उसका दस्तावेज है। अब हम राज्य के भीतर स्वायत्तता की बात कर रहे हैं।
🕘कोलकाता :- कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा की तीन रथ यात्राओं के लिए अनुमति दे दी है। साथ ही, यह निर्देश दिया कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कहीं भी कानून और व्यवस्था का कोई उल्लंघन न हो। जानकारी के मुताबिक, कलकत्ता हाई कोर्ट ने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा जिसे रथ यात्रा कहा जा रहा है, को अनुमति दे दी है। अदालत ने राज्य की ममता सरकार की दलीलों को मानने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार कल्पना के आधार पर डर को कारण नहीं बना सकती है।
अपना प्रदेश :
🕘अलीगढ़ :- एसवी कॉलेज में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के आरोपी को निष्कासित करने को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। छात्र व छात्रा दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। पीड़ित छात्रा अपने अभिभावकों के साथ गुरुवार को प्रिंसिपल के पास पहुंची। उनके साथ हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश मंत्री संजू बजाज के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंचे थे।
🕘अंबेडकरनगर :- कूटरचित ढंग से पैतृक भूमि को मदरसे के नाम अंकित कराए जाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है। प्रकरण की विवेचना में नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी तलवार लटक सकती है, क्योंकि तहरीर में उनकी भूमिका को भी नियमों से परे बताया गया। अकबरपुर नगर के मुरादाबाद निवासी रियाज हुसैन ने बीते दिनों सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा था कि मोहल्ले में ही उनकी पुश्तैनी भूमि व मकान है। पिता के निधन के बाद भूमि व मकान उनके नाम से दर्ज हुआ। वर्ष 2012-13 में परिवार रजिस्टर बनाए जाने के लिए नगर पालिका ने सर्वे शुरू कराया।
🕘लखनऊ :- सीएम योगी द्वारा हनुमान को दलित बताने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उनके एमएलसी ने एक नयी बहस शुरू कर दी है। बीजेपी एमएलसी बुक्कल नवाब ने गुरुवार को दिए एक बयान में हनुमान को मुसलमान बताया है। उनका कहना है कि हनुमान मुसलमान थे, इसीलिए मुसलमानों में जो नाम रखे जाते हैं उनके अंत में ‘मान’ आता है। उन्होंने रहमान, रमजान और फरमान जैसे कई नामों का उदाहरण भी दिया।
🕘इटावा :- अवध डिपो की जनरथ बस ने ओवरटेक करते समय आगे जा रहे ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, 35 वर्षीय बस परिचालक की मौके पर मौत बस में सवार 6 लोग घायल, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ,लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी अवध डिपो की बस यूपी 33 AT 4835 बुरी तरह क्षतिग्रस्त, थाना इकदिल क्षेत्र मनियामऊ NH2 की घटना |
🕘सोनभद्र :- जिले के तीन थाना क्षेत्रो अन्तर्गत आये दिन लूट की घटनाओं का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने आज खुलासा किया। प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करमा , शाहगंज और रावर्ट्सगंज थाना क्षेत्रों में आये दिन लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के धरपकड़ के लिए तीनो थाना सहित स्वाट टीम की सयुंक्त टीम का गठन किया गया था । इस टीम द्वारा 19 दिसम्बर को शाम लगभग सात बजे करमा थाना इलाके के करकी गांव के पास से लूट की घटनाओं में शामिल एक महिला और तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से लूट की एक बाइक , घटना में प्रयुक्त एक बाइक सहित लूट के 20 हजार रुपये बरामद हुआ है । इस लूट की घटना का खुलासा करने पर टीम को 15 हजार रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
🕘चंदौली :- अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार बाइक ओवर ब्रिज से नीचे गिरी, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, दोनो युवक ट्रामा सेंटर रेफर, वाराणसी के DLW से बाइक से बिहार जा रहे थे दोनो युवक, अलीनगर थाना क्षेत्र के पचाफेडवा गावँ के समीप NH-2 फ्लाई ओवर की घटना |
🕘बहराइच :- भांजे ने मामा को मारी गोली,बेटी की सादी न करने से नाराज था भांजा,भांजे से मामा के बेटी की तय हुई थी शादी,गोली लगने से मामा की हालत गंभीर,रामगांव थाना इलाके का मामला।एसओ रामगांव मौके पर पहोच के घायल को जिला अस्पताल पहुचाया ।
🕘वाराणसी :- समाजवादी पार्टी के सदस्य मुलायम सिंह यादव का एकदिवसीय दौरा ,निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुलायम सिंह यादव ,वैधनाथ शिवकुमार शास्त्री के त्रयोदसी कार्यक्रम में शामिल हुए मुलायम सिंह ,त्रयोदसी में शामिल होने के बाद वाराणसी से जौनपुर के लिए हुए रवाना |
🕘मिर्ज़ापुर :- अनियंत्रित ट्रक पलटी चालक व खलासी की हुई मौत,हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज में रीवॉ की तरफ से गिट्टी लादकर आ रही ट्रक गुरूवार को अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई । ट्रक के पलटने से उसमें दबकर चालक व खलाशी की मौत हो गई । जिसकी सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी अजीत श्रीवास्तव अपने हमराहियों सहित मौके पर पहुंच कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाई में लग गये ।
🕘वाराणसी :- एसटीएफ कि बड़ी कार्रवाई ,पकड़ा गया ठग बंटी , जनपद में सराफा व्यवसाईयों को बनाता था निशाना ,बैंक मैनेजर बन कर करता था ठगी ,अब तक लाखों की कर चुका है ठगी ,नेशनल कवरेज ने किया था खुलासा ,बनारस में डाफी, पहडियां , पाण्डेयपुर में स्थित सराफा व्यवसाईयों बनाया था ठगी का शिकार |
🕘प्रयागराज :- रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पन्नालाल सैलानी की जमानत अर्जी खारिज,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की जमानत अर्जी खारिज,5 लाख रूपये घूस लेते सीबीआई ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,हाईकोर्ट ने इंजीनियर पर लगे आरोप को माना गम्भीर,कम्पनी बाग रेलवे कालोनी टूंडला फिरोजाबाद का मामला,रेलवे अंडरपास बनाने वाले ठेकेदार दीपक अग्रवाल से मांगी थी रिश्वत,सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने पहले ही जमानत कर दी थी ख़ारिज,जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस डी के सिंह की खंडपीठ ने दिया आदेश।
🕘मिर्जापुर :- अल्ट्रासाउंड मशीनों के दुरुपयोग पर कड़ी नजर रखने की हिदायत देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ओ पी तिवारी ने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की दुकाय (मिथ्या) जांच कराई जाएगी और इसमें दोषी पाए गए केंद्रों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । सरकार की रीति-नीति को स्पष्ट करते हुए डॉ तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अल्ट्रासाउंड मशीनों के लगाने की अनुमति लिंग-परीक्षण के लिए नहीं देता है । यह केवल बीमारियों के परीक्षण के लिए होता है ।
🕘वाराणसी :- छावनी क्षेत्र स्थित पीएनयू क्लब के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने क्लब के सचिव सहित पांच सहयोगियों के खिलाफ़ क्लब से आवश्यक पत्रावली उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए कैण्ट में मुकदमा दर्ज कराया।
🕘चंदौली :- 22 वर्षीय अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान,सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को लिया कब्जे में,जीआरपी शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटीअलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन स्टेशन के समीप की घटना ।
🕘चंदौली :- तेज़ रफ़्तार टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत,बाइक को ओवर टेक कर रहे तेल से भरे टैंकर ने कुचला, मौके पर ही बाइक सवार की मौत ,जिला चिकित्सालय में था चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी , टैंकर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार , अलीनगर थाना क्षेत्र संघति गावँ की घटना ।
खबरो के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-