वाराणसी:बैंक कर्मी की हत्या के मामले में फरार चल रहे चंदौली से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल की तलाश में बुधवार रात महाराजगंज की पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनारस पहुंची।
महाराजगंज से आए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार गन्ना भुगतान के लगभग 23 करोड़ रुपये बकाया के मामले में महाराजगंज के डीएम ने जवाहर के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया है। देर रात तक कैंट पुलिस की मदद से महाराजगंज के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जवाहर की तलाश में सोयेपुर स्थित उसके घर और छावनी क्षेत्र स्थित होटलों को खंगालते रहे।
बैंक कर्मी महेश जायसवाल की हत्या के मामले में जवाहर और उसके बेटे गौरव जायसवाल पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। इसके बाद से ही जवाहर और उसका बेटा घर छोड़ कर भागे हुए हैं। महाराजगंज से आए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कैंट थाने में वारंट तामील कराया। इसके बाद कैंट पुलिस की मदद से जवाहर की तलाश में छापेमारी शुरू की गई।
इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह ने बताया कि महाराजगंज से आई पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ जवाहर के घर, होटल और उसके छुपे होने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उसके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। जवाहर को खोज निकालने के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max