May 5, 2026

चित्रकूट से लेकर अयोध्या तक औषधि निरीक्षक पद का आतंक कायम- अभिलाष राम

Spread the love

*चित्रकूट*

चित्रकूट से लेकर अयोध्या तक औषधि निरीक्षक पद का आतंक कायम। दोनो धर्मनगरी में औषधि निरीक्षकों के भ्रष्टाचार से आजिज़ दवा व्यवसायी। चित्रकूट के बाद अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर का मामला गर्माया।

ग़ौरतलब हो कि चित्रकूट औषधि निरीक्षक मनोज सिंह और दवा व्यापारियों के हल्ला बोल का मामला शासन के शीर्ष तक जाने के बाद जांच बैठ गई है वहीं दूसरी तरफ अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर पीसी रस्तोगी के भ्रष्टाचार से आजिज़ आये दवा व्यापारियों ने सड़क पर हल्ला बोल कर दिया है। अयोध्या के दवा व्यापारियों ने जनपद में पिछले तीन दिन से व्यापार बन्द कर रखा है जिससे मरीज़ों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि ड्रग इंस्पेक्टर उनसे रिश्वत मांगते हैं और न देने पर कार्यवाही करते है। ऐसे में आजिज़ व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ़ सड़को पर उतरकर नारेबाजी शुरू कर दी है। वहीं चित्रकूट में भी आजिज़ दवा व्यापारियों की लिखापढ़ी और हल्ला बोल के बाद खतरे की घण्टी बज चुकी है।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*