May 5, 2026

चित्रकूट के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोधौरा में गहराया पेयजल का संकट-अभिलाष राम

Spread the love

*अपडेट/चित्रकूट*

 

चित्रकूट के रामनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोधौरा में गहराया पेयजल का संकट ,लोधौरा ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद ने मीडिया के समक्ष बयान देते हुए बताया कि गाँव के लगभग सारे हैंडपंप खराब हो चुके है लोग तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर है, कई बार ब्लाक के उच्चाधिकारियो सहित सचिव को लिखित एप्लिकेशन देकर समस्याओं से अवगत कराया किंतु माह भर बीत जाने के बाद भी कोई मौके पर नही आया,ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य सिर्फ कागजो में ही होता है धरातल में कोई देखने नही आता,जल्द ही इस गम्भीर समस्या व जिम्मेदार सचिव की शिकायत शासन को लिखित रूप से करकर हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर किये गये फर्जीवाड़े की जाँच कराऊंगा।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम,चित्रकूट*