वाराणसी पुलिस : आपकी अपनी पुलिस
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी फ़ोन+91-542-2502655/2502644,फैक्स-91-542-250145, ईमेल-sspvns-up@nic.in,Facebook-policevaranasi
संख्या: पीआरओ 83/2018 दिनांक: दिसम्बर 20, 2018
*प्रेस नोट*
दिनांक 18-12-2018 को थाना फूलपुर पर कपिल देव मिश्र उर्फ गोलू पुत्र स्व0 प्रभुनारायण जो अपने आपको पत्रकार बताकर वादिनी के साथ थाना फूलपुर पर आकर वादिनी की पुत्री के अपहरण की तहरीर दिये। तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया । अगली सुबह कपिल देव मिश्र उर्फ गोलू द्वारा थाना व पुलिस चौकी पर आकर पुलिस पर कार्यवाही का दबाव बनाते हुए, मुकदमें मे प्रगति की जानकारी मांग रहा था। कपिल देव मिश्र उर्फ गोलू के ऊपर शक होने पर पुलिस द्वारा उसकी निगरानी की गयी तो ज्ञात हुआ कि अपहृत लड़की को कपिल देव मिश्र उर्फ गोलू स्वंय बहला फुसलाकर लहरतारा डिवाइन स्कूल के पास कमरा लेकर रह रहा है। उ0नि0 मो0 सरवर मय हमराह का0 अमरनाथ सिह के लहरतारा डिवाइन स्कूल के पास पहुँचकर अभियुक्त कपिल देव मिश्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके कमरें से ही अपहृता बरामद किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.कपिल देव मिश्र उर्फ गोलू पुत्र स्व0 प्रभुनारायण निवासी खरावन थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.उ0नि0 मो0 सरवर, का0 अमरनाथ सिह, म0का0 अपर्णा तिवारी थाना फूलपुर वाराणसी।

प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
वाराणसी।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-