वाराणसी थाना लोहता पुलिस द्वारा शातिर मोबाईल चोर गिरफ्तार, चोरी के 05 अदद मोबाइल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व श्रीमान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वाराणसी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19.12.2018 को थानाध्यक्ष लोहता श्री राकेश कुमार सिंह की पुलिस टीम के उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 समसुल कमर, उ0नि0 शैलेश प्रताप सिंह, हे0का0 विजयशंकर यादव, हे0का0 अवधेश यादव के देखभाल क्षेत्र, गश्त करते हुए हरपालपुर मस्तान बाबा तिराहे के पास पुलिस पार्टी को देखकर सड़क पर तेज कदमों से भागने लगा जिसे दौड़ाकर हरपालपुर मस्तान बाबा मजार से करीब 10 कदम पहले समय करीब 22.00 बजे पकड़ लिया गया । पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता पचउनी उर्फ शमसुद्दीन पुत्र मो0 हारुन निवासी रहीमपुर थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष बताया, तलाशी में पहने पैंट के दाहिने जेब से दो मोबाईल तथा बाएं जेब से 02 मोबाइल बरामद हुआ। बरामद मोबाईल के सम्बन्ध में पूछने व अधिकार पत्र मांगने पर बताया कि साहब ये सभी मोबाइलें चोरी की है जिन्हें अलग-अलग जगहों से चोरी किया था कौन मोबाइल कहा से चोरी किया याद नहीं है, उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पचउनी उर्फ शमसुद्दीन पुत्र मो0 हारुन निवासी रहीमपुर थाना लोहता जनपद वाराणसी उम्र 20 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
चोरी की 04 अदद मोबाईल ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
उ0नि0 अक्षय कुमार सिंह, उ0नि0 मो0 समसुल कमर, उ0नि0 शैलेश प्रताप सिंह, हे0का0 अवधेश यादव, हे0का0 विजयशंकर यादव थाना लोहता वाराणसी ।

प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
वाराणसी।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max