गोरखपुर न्यूज़।
*तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड नाले में मिली अज्ञात की लाश*
गोरखपुर तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित नाले से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश आज सुबह बरामद हुई है।पुलिस ने लाश को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह सूरजकुंड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित नाले में एक युवक की लाश देखने के बाद स्थानीय लोगों ने तिवारीपुर थाने को सूचना दी।मौके पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पी सिंह,प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर लाश को नाले से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया शिनाख्त करने पर लाश एक मुस्लिम युवक की होने की जानकारी मिली। लाश का पंचनामा कराकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश के ली गई फोटोग्राफ के आधार पर पुलिस जानकारी में जुटी हुई है।अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्रियंका पांडेय





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-