गोरखपुर न्यूज़।
*रामगढ़ताल पुलिस चार शातिर चोर 5 मोबाइल एक मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार*
गोरखपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार द्वारा जनपद में अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट सुमित शुक्ला के नेतृत्व में प्रभारी रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह वउनि सूर्य कान्त पंडित टीम को अंकुश लगाने एवं पर्दाफाश हेतु लगाया गया था । टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मूखबीर खास द्वारा सूचना दिया कि पैडलेगंज से नौकायन होते हुए एक मोटर साईकिल पर तीन व्यक्ति जो जनपद मे भीड़ भाड़ इलाके से मोबाइल चोरी करते है सिक्टौर की तरफ जा रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है सूचना पर विश्वास कर मै व0उ0नि0 मय हमराह फोर्स के मुखबीर को साथ लेकर हनुमान मन्दिर रामपुर तिराहे पर पहुँच कर गुमटी व मन्दिर की आड़ मे छिपकर इन्तजार करने लगे कि कुछ ही मिनट बाद एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सावर होकर नौकायन की तरफ से आते हुए दिखाई दिये मुखविर खास ने दूर से ही इशारा करके बताया कि ये वही लड़के है तथा मुखविर मौके से हट बढ़ गया पुलिस चारो तरफ से घेर कर मोटर साइकिल सवार व्यक्तियो को रोकना चाहा पुलिस वालो को देखकर गाडी मुड़कर भागना चाहे कि पुलिस वाले उसे एक बारगी दबिश देकर मौके पर ही अभियुक्तगण अदनान ,आदिल व रिजवान उल्लाह उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 5 अदद मोबाइल व एक अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया अभियुक्तगण से बरामद मोबाइल के बारे में पूछताछ पर बताये कि हम तीनो लोग पाँचो मोबाइल शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानो से लोगों से चोरी किये है । वाहन के कागजात की माँग करने पर बताये कि कुछ साल पहले रेलवे स्टेशन से यह मोटर साइकिल चोरी किये थे ।
प्रियंका पांडेय।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-