April 22, 2026

खबरें देश-विदेश कि अब तक कि

Spread the love

देश-दुनिया

👉 अमेरिका :- अपीलीय अदालत एच-4 वीजाधारकों को रोजगार देने के प्रावधान के खिलाफ सुनवाई को तैयार हो गई है। ‘सेव जॉब्स यूएसए’ समूह ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अपीलीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने इस संबंध में बराक ओबामा प्रशासन के फैसले को बरकरार रखा था।एच-4 वीजा एच-1बी वीजाधारक के जीवनसाथी को दिया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक, एच-4 वीजा पाने वालों में बड़ी तादाद में उच्च दक्षता वाले भारतीय पेशेवर होते हैं। 2015 में ओबामा प्रशासन ने एच-4 वीजाधारकों को अमेरिका में रोजगार की अनुमति दे दी थी।

👉अमेरिका :- पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां की विधायिका के दोनों सदनों में संयुक्त रूप से महिलाओं की संख्या पचास फीसद से ज्यादा हो गई है। नेवादा की असेंबली में रिक्त हुई दो सीटों पर महिलाओं की नियुक्ति के बाद यह संभव हुआ है। 63 सीटों वाली राज्य विधायिका में अब महिलाओं की संख्या 33 (52 फीसद) हो गई है।प्रांतीय सीनेट में हालांकि महिलाएं अल्पमत (21 में नौ) हैं। लेकिन 42 सीटों वाली असेंबली में उनकी संख्या 24 है। इस तरह दोनों सदनों को मिलाकर वह बहुमत में हैं। अमेरिका में इससे पहले किसी भी राज्य के दोनों सदनों में संयुक्त रूप से महिलाओं की संख्या 50 फीसद नहीं हो पाई थी।

👉न्यूयॉर्क :- पिछले साल सिएटल में 53 साल के एक सिख टैक्सी ड्राइवर पर हथौड़े से हमला करने वाले अमेरिकी को यहां की एक अदालत ने 15 महीने जेल की सजा सुनाई है। अमेरिका में सिखों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था द सिख कोएलिशन के अनुसार, दिसंबर 2017 में रोरी बेंसन ने सिख ड्राइवर स्वर्ण सिंह पर बेरहमी से वार किया था। बेंसन को बीते शुक्रवार को अदालत ने दोषी करार दिया था।स्वर्ण सिंह पर यह हमला उस वक्त किया गया था जब उन्होंने बेंसन और उसकी मां को छोड़ने के लिए एक अपार्टमेंट के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। बेंसन ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठा था। बेंसन ने गाड़ी साफ करने के लिए रखे गए कपड़े से सिंह का मुंह दबाने की कोशिश की।

👉पाकिस्तान :- गुलाम कश्मीर में बेतहाशा निर्माण कार्यो को लेकर स्थानीय लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। नीलम और झेलम नदी पर बन रहीं परियोजनाओं के विरोध में लोगों ने बुधवार को मुजफ्फराबाद की सड़कों पर उतरकर अपने गुस्से का इजहार किया। स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं को तत्काल बंद करने की मांग की है।इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के सामने मांग रखी कि वे क्षेत्र में किसी नई परियोजना को मंजूरी देने से परहेज करें। लोगों का आरोप है कि गुलाम कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाला पाकिस्तान क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का बेतहाशा दोहन कर रहा है।

👉वाशिंगटन :- अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने मंगलवार को यहां अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ज्ञावली से मुलाकात की। इस मुलाकात को नेपाल में चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।पाल के विदेश मंत्री के साथ हुई बैठक को ऐतिहासिक करार देते हुए पोंपियों ने कहा, ‘यह कदम इस हिमालयी देश के साथ साझीदारी मजबूत करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में पोंपियो ने अमेरिका और नेपाल के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों की मजबूत साझीदारी और लोगों के आपसी मेलजोल को भी रेखांकित किया।

____________________________________

========= अपना भारत ==========

👉नई दिल्ली :- वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में लोकसभा सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा लंबे समय से है, लेकिन पिछले कुछ दिन से राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। AAP-कांग्रेस के बड़े नेता अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन बुधवार को दिल्ली की पूर्व मुुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अहम बयान देकर गठबंधन को लेकर नई हवा दे दी है।बुधवार को AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में शीला दीक्षित ने कहा- ‘हाई कमान जो भी फैसला लेगा, वह हमें स्वीकार होगा।’

👉नई दिल्‍ली :- अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट की बैठक में फेज चार के सभी चार कॉरिडोर के लिए मंजूरी दे दी है। इस रूट की लंबाई 103 किलोमीटर होगी, जिसमें कुल 79 नए स्‍टेशन होंगे। दिल्ली कैबिनेट ने मौजूदा मेट्रो ट्रेनों में और कोच जोड़ने की योजना को भी मंजूरी दे दी है।

👉पटना :- चिराग पासवान ने जहां भाजपा को ट्वीट कर चेताया है कि फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीके से दूर करें तो वहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि ‘मेरा मानना है कि राहुल गांधी में काफी कुछ बदलाव आया है। कांग्रेस बहुत समय के बाद जीती है।

👉जालंधर :- ऑनलाइन श‍ापिंग कंपनी अमेजन बड़े विवाद में फंस गई है। अमेजॉन की ओर से ऐसी करतूत की है जिससे सिखों में आक्रोश है। आरोप लगा है कि अमेजन की साइट पर एेसा टाॅयलेट सीट बेचा जा रहा है जिस पर सिखों के मुख्य धार्मिक स्थल की तस्वीरें लगी हैं। अमेजन की साइट पर बिक रही एक टॉयलेट मैट और टॉयलेट सीट पर श्री स्‍वर्ण मंदिर साहिब टेंपल की तस्वीर लगी दिखाई गई है। इससे सिखों में भारी रोष व्‍याप्‍त हो गया है। एसजीपीसी ने इसके खिलाफ अमेजॉन को नोटिस भेजा है।

👉पटना :- लोजपा ने लोकसभा की सात सीटों पर दावा करते हुए भाजपा को 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। लोजपा नेता पशुपति नाथ पारस ने कहा है कि सात सीटों से एक भी कम सीट मंजूर नहीं है। उन्होेंने चिराग पासवान के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि वो बिल्कुल सही है। पशुपति पारस ने कहा कि अमित शाह 31 दिसंबर तक फैसला कर लें।

👉चंडीगढ़ :- हरियाणा में पांच प्रमुख शहरों के नगर निगम चुनावों में भाजपा का जलवा रहा। भारतीय जनता पार्टी ने पांचों शहरों के मेयर पद जीत लिया है। भाजपा ने पानीपत, हिसार, यमुनानगर, रोहतक और करनाल में शानदार जीत हा‍सिल की है। पानीपत में मुकाबला एकतरफा रहा और भाजपा की भारी मतों से जीत हुई। करनाल, हिसार और यमुनानगर नगर निगमों के मेयर पद पर भी भाजपा ने जीत हा‍सिल की है। पार्षद के चुनाव में भी भजपा का जलवा दिखा है।

👉रांची :- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप बुधवार को नए रंग में दिखे। लालू से मिलने के बाद चेहरे पर चमक थी और बातचीत के दौरान आत्मविश्वास झलक रहा था। रांची जिला युवा राजद की कार्यसमिति की बैठक में शामिल तेजप्रताप ने न्यूज चैनलों के कुछ पत्रकारों से बात की है और हिंदुओं के देवी-देवताओं में पूरी आस्था जताते हुए कहा कि श्रीमद् भगवत गीता सबके पास होनी चाहिए। उसकी जरूरत सभी को है। इसमें सबके कल्याण की ताकत है। उन्होंने गीता के मंत्रों को सुनाया और पत्रकारों को गीता की प्रति भी भेंट की।

👉जम्मू :- जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के साथ ही बुधवार से सभी विधायी और वित्तीय अधिकार संसद के पास चले गए। राज्यपाल को राज्य में किसी भी बड़े नीतिगत फैसले के लिए पहले केंद्र से अनुमति लेनी होगी। वह अपनी मर्जी से कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे। संसद कानून बनाकर राष्ट्रपति के माध्यम से लागू कर सकती है। हालांकि केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के प्रशासनिक मुखिया राज्यपाल ही बने रहेंगे।

👉कोलकाता :- पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त व उद्योग विभाग ने राज्यभर के 23 में से 14 जिलों में खादी विकास बोर्ड की शाखाएं खोलने का निर्णय लिया है ताकि वहां के उद्यमियों को प्रशिक्षित कर और अधिक सक्षम तथा खाद्य विपणन के लिए अनुकूल माहौल बनाया जा सके। बुधवार को इस बारे में विभाग की ओर से जानकारी दी गई है।

________________________________

======= अपना प्रदेश ============

👉वाराणसी :-टैंकर की चपेट में आने से 12 वर्षिय विराट नामक बालक की मौत , घटना के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम , मौके पर पहुची पुलिस फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
,चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंघुलपुर की घटना |

👉वाराणसी :- शिवलिंग मिलने के मामले में कांग्रेस नेता अजय राय की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने और धार्मिक प्रतीकों के गलत इस्तेमाल के मामले में मुकदमा. अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा.दिन में रोहित नगर इलाके में मिले थे मलबे में शिवलिंग.प्रशासन का दावा काशी कॉरीडोर से निकला मलबा वहां नहीं जाता.वाराणसी प्रशासन ने कही मामले में जांच की मांग.

👉बहराइच :- जरवलरोड थानाक्षेत्र के रेवढा़ गांव में असलहों से लेस दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार के घर में घुसकर महिलाओं को मारा-पीटा और जाते समय घर में आग लगा दी।पुलिस ने गम्भीर धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरवलरोड थानाक्षेत्र के रेवढा बसंतपुर निवासी रामभजन पुत्र दयाराम ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मैं अपने खेत में काम कर रहा था,उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर राजेश पुत्र अवधराम, बृजेश पुत्र अवध राम, रमेश कुमार पुत्र राम हरष, संतोष कुमार पुत्र बद्री,अवधराम पुत्र अज्ञात निवासी गण रेवढा बसंतपुर थाना जरवलरोड फावड़ा और लाठी डंडा लेकर आए। मारने के उद्देश्य दौड़ा लिया।

👉सोनभद्र :- लैक्मे कास्मेटिक कम्पनी का नकली प्रोडक्ट्स हुआ बरामद। एक कास्मेटिक की दुकान से कम्पनी के लोगो ने छापेमारी करके किया बरामद। छापेमारी में काजल ,लिपिस्टिक समेत अन्य समान हुआ बरामद।सोनभद्र नगर के एक उपभोक्ता की शिकायत पर कम्पनी ने किया छापेमारी। कम्पनी के लोगो ने कराया दुकानदार पर मुकदमा दर्ज।रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के सोनभद्र नगर के नन्दलाल कटरा में स्थित भुवर कास्मेटिक का मामला।

👉बहराइच :- तहसील महसी में किराए पर दिए जा रहे आवासीय भवनों के संदर्भ में जब मीडिया कर्मियों ने तहसीलदार से उनका पक्ष जानना चाहा तो तहसीलदार भडक गए और नायब नाजिर के सी मिश्रा द्वारा मीडिया कर्मियों का मोबाइल व कैमरा छिनवाने की कोशिश की ।

👉बहराइच :- जनपद के महसी तहसील मुख्यालय पर तहसील परिसर में तहसील कर्मचारियों के मुख्यालय पर रहने के लिए बने आवासीय भवनों में एसडीएम , तहसीदार सहित कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी तो नहीं रहता लेकिन तहसील कर्मचारियों की मिली भगत से दूसरे विभाग के कर्मचारियों के लिए ये तहसील के आवासीय भवन किसी किराएदारी के मकान से कम नहीं हैं ।

👉 चंदौली :- डीएम नवनीत चहल ने किया दर्जनो धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, नवीन कृषि मंडी में किया औचक निरीक्षण, यूपी एग्रो के धान क्रय केंद्र पर तय मानक के अनुरूप धान खरीद व तौल न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी, केंद्र व्यवस्थापक पर कार्यवाही का दिया आदेश, डीएम का सख्त रुख किसी भी कीमत पर धान क्रय में लापरवाही नही की जाएगी बर्दास्त, जिले में एक लाख 83 हजार मीट्रिक टन खरीद का है लक्ष्य, जबकि अभी तक सिर्फ 24 हजार 600 मीट्रिक टन ही हुआ है धान की खरीद ।

👉चंदौली-डीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन ए प्लस ग्रेड श्रेणी में शामिल हैं। स्टेशन व अन्य सुरक्षा कारणों से गृह मंत्रालय की टीम बुधवार को मुगलसराय पहुंची। जो स्टेशन व अन्य सुरक्षा का मुल्यांकन करेगी। जिससे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ायी जा सके। इस दौरान स्टेशन परिसर से अवैध वेंडर व नशेड़ियों, भिखारियों से मुक्त हो गया है । स्टेशन कई तरह से खुला हुआ है। जो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

👉लखनऊ :- विवेक तिवारी हत्याकांड की एसआईटी रिपोर्ट अपडेट ।जांच के मुताबिक वारदात के समय विवेक तिवारी की गाड़ी चल रही थी।जांच में सामने आया विवेक की गाड़ी से सिपाही प्रशांत और संदीप की जान खतरे में नहीं थी।इन हालातों में सीधे निशाना लेकर विवेक पर गोली चलाना फायरिंग की ट्रेनिंग के खिलाफ।एयर बैग खुले होने से साबित हुआ गाड़ी चल रही थी।सीट बेल्ट पर खून के निशान भी मिले हैं ।
जिस पिस्टल से गोली मारी गई वह सिपाही प्रशांत कुमार के नाम पर अलॉट थी ।प्रशांत को मालूम था कि गोली चलाने का अंजाम क्या हो सकता है ।विवेक तिवारी कार भगाने की कोशिश भी करता तो प्रशांत की जान को कोई खतरा नहीं था।फॉरेंसिक सबूतों से यह बात साबित हुई है।

खबरो के लिए लॉग ऑन करें

Home