देश-दुनिया
लास वेगास: दुनियाभर की महिलाएं यह साबित कर रही हैं कि वह पुरुषों से कम नहीं हैं। राजनीति में भी महिलाएं रोज नई-नई उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। नेवाडा अमेरिका का पहला राज्य बन गया है, जहां विधानसभा में महिलाओं को बहुमत मिला है। हाल ही में लास वेगास में काउंटी अधिकारियों ने राज्य विधानसभा में खाली पदों पर दो महिला विधायकों को नियुक्त किया, जिसके साथ ही यह अमेरिका का पहला विधानसभा बन गया, जहां 50 फीसद से अधिक सीटों पर महिलाओं का कब्जा है। नेवाडा में विधानसभा की 63 सीटों में से 51 फीसद पर महिला विधायक नियुक्त हैं।
हांगकांग: 24 साल के एक युवक को उसकी नेकदिली भारी पड़ गई और वह सीधा हवालात पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शनिवार को गरीबों की मदद के लिए उसने 20 हजार पाउंड ( करीब 18 लाख रुपए) के नोट हवा में उड़ा दिए। ऐसा करके वह लोगों की नजर में हीरो बनना चाहता था। इस घटना के बाद वोंग चिंग-किट नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ब्रिटेन: विपक्ष के नेता जेरेमी कोरबिन ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे के खिलाफ संसद में गैर बाध्यकारी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मे ने सांसदों से कहा था कि इस तरह बार-बार मतदान कराने से नए साल में उनके ब्रेक्जिट समझौते पर होने वाले मतविभाजन में और देरी होगी। मे ने कहा कि सौदे को लेकर पर मतदान 14 जनवरी से शुरू हो रहे हफ्ते में होगा। हार की आशंका के बीच 11 दिसंबर को निर्धारित मतदान को टाल दिया गया था।
नेपाल : दो बार पीएम रहे वरिष्ठ राजनेता तुलसी गिरी का मंगलवार को निधन हो गया। परिवार ने बताया कि 93 वर्षीय तुलसी लिवर कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। गिरी के निधन पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दुख जताया। पीएम ने ट्वीट में कहा, ‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री तुलसी गिरी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और परिजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
बेल्जियम: प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने संसद को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की है। शरणार्थियों पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक समझौते का समर्थन करने के बाद गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद से उनकी सरकार पर दवाब बढ़ रहा था।
अपना भारत :-
नई दिल्ली : दिल्ली कैंट के राजनगर में हुए सिख विरोधी दंगे के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 34 साल बाद उम्रकैद की सजा मिली है। इससे सज्जन कुमार की मुश्किलें कम होने वाली नहीं हैं। क्योंकि तीन साल पूर्व केंद्र सरकार द्वारा गठित नई एसआइटी 1984 सिख विरोधी दंगों के कुल 52 मामलों की जांच करने जा रही है।
पंजाब: यूएफओ और एलियन यानी परग्रहियों को लेकर अक्सर विदेशों से खबरें सुनने को मिलती हैं। कई जगह यूएफओ और एलियन देखे जाने के दावे भी होते रहे हैं। लेकिन भारत में ऐसा कम ही होता है। पंजाब के नंगल शहर में मंगलवार शाम आसमान में तेज रोशनी के साथ अचानक जोरदार धमाका हुआ। रोशनी इतनी तेज थी कि रात में कुछ क्षणों के लिए दिन जैसा उजाला हाे गया। धमाका इतना तेज था कि यह नंगल उपमंडल के अलावा हिमाचल के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र तथा स्वां नदी के निकट भलाण व अन्य जगहों तक भी सुना गया। कुछ प्रत्यक्षदिर्शयों का कहना है कि इस दौरान उड़नतस्तरी जैसी रहस्यमय चीज दिखी। इस घटना से लोगों में दहशत है। एसडीएम ने भी धमाके की आवाज सुनने की पुष्टि की है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमाका किस चीज में हुआ। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अमृतस: दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दी गई उम्रकैद की सजा पर दंगा पीड़ितों के केस लड़ रहे आप के नेता और वरिष्ठ वकील एचएस फूलका ने कहा है कि उम्रकैद की सजा मौत से भी बदतर है। उनकी फांसी की सजा की मांग के लिए वह कतई सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाएंगे।
पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद चिराग पासवान द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को चेतावनी देते ट्वीट के बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है। चिराग पासवान पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान के बेटे हैं। पार्टी के सभी बड़े फैसले वही ले रहे हैं। इस कारण उनके ट्वीट के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। इससे राजग से उपेंद्र कुशवाहा की विदाई के बाद अब सीट शेयरिंग के मुद्दे पर लोजपा की नाराजगी भी सार्वजनिक हुई है। ट्वीट में चिराग की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराजगी स्पष्ट झलकती है।
पटना: महागठबंधन की बैठक 20 दिसंबर को नई दिल्ली में होगी, जिसमें महागठबंधन के सभी दल के नेता शिरकत करेंगे। इस बैठक में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे, जिसमें सीट शेयरिंग और लोकसभा चुनाव की रणनीति तय होगी।
हरियाणा : नगर निगम चुनाव के बाद अब मतों की गिनती जारी है। मतगणना का काम सुबह 8 बजे से चल रहा है। अभी तक पूंडरी और जाखल मंडी नगरपालिका के नतीजे आ चुके हैं। मेयर के नतीजे थोड़ी देर तक आने की संभावना है।
देहरादून: प्यार में धोखा मिलने से आहत प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मौत के घाट उतारा फिर खुद भी फांसी लगा ली। प्रेमी ने पहले कलाई काट कर खुदकुशी करने की कोशिश की थी, लेकिन उससे मौत नहीं हुई। प्रेमी कोतवाली क्षेत्र का है, जबकि युवती डीएल रोड की रहने वाली है। दोनों के परिजन देर रात मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए थे।
रांची: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) के पेइंग वार्ड में इलाजरत पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने मंगलवार शाम तेजप्रताप यादव पहुंचे। उन्होंने लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा से पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉ. डीके झा ने उन्हें बताया कि लालू की स्थिति पहले से बेहतर है। यूरिन में इंफेक्शन की परेशानी थी, उसमें सुधार हुआ है। लालू अब अंदर टहलने भी लगे हैं।
सोलन: प्रियंका वाड्रा के शिमला स्थित नवनिर्मित भवन में आज गृह प्रवेश हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे हैं, पर गृह प्रवेश कार्यक्रम में सोनिया गांधी नहीं आई है। बड़ी संख्या में लोगों की चहल-पहल हैं। जबकि समुचे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। यहां तक कि जंगल में भी पुलिस पहरा दे रही है।
सोलन: तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की वादियों में राहत के पल बिताने पहुंचे हैं। मंगलवार को करीब पांच बजे उनका काफिला सोलन से शिमला की तरफ गुजरा। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका वाड्रा व उनके बच्चे भी मौजूद थे। राहुल गांधी का काफिला जैसे ही जिला सोलन के ब्रूरी स्टेशन के निकट तरनतारन ढाबे में चाय पान के लिए रुका तो वहां एसपीजी के जवानों को देखकर लोगों को राहुल गांधी के वहां होने का पता चला।
जम्मू,: जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के साथ ही बुधवार से सभी विधायी और वित्तीय अधिकार संसद के पास चले गए। राज्यपाल को राज्य में किसी भी बड़े नीतिगत फैसले के लिए पहले केंद्र से अनुमति लेनी होगी। वह अपनी मर्जी से कोई बड़ा फैसला नहीं ले पाएंगे। संसद कानून बनाकर राष्ट्रपति के माध्यम से लागू कर सकती है। हालांकि केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के प्रशासनिक मुखिया राज्यपाल ही बने रहेंगे।
जम्मू: फिरन (एक परंपरागत कश्मीरी परिधान) बेशक अब देश-विदेश की नामी हस्तियों के लिए एक फैशन सिंबल बनता जा रहा है, लेकिन कश्मीर में यह अब सियासी विवाद का कारण बन गया है। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में एक जोनल शिक्षाधिकारी ने अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों को फिरन पहन कर आने से मना करते हुए सही ड्रेसकोड में ही आने का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश ही हंगामे का कारण बन गया है।
कोलकाता: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती हैं। राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सचिवों को बुलाकर यह जानकारी दी कि वे गुरुवार को मंत्रिमंडलीय फेरबदल करेंगी। उन्होंने संबंधित फाइल राजभवन को भेजने का भी निर्देश दिया।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने मकर संक्रांति पर लगने वाले गंगासागर मेले की तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सचिवालय नवान्न में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें करीब सभी विभागों के मंत्री, सचिव व दक्षिण 24 परगना जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए।
भुवनेश्वर: चक्रवाती तूफान का प्रभाव भले ही ओडिशा में ज्यादा न देखने को मिला है, मगर इस तूफान के चलते चली तेज हवा एवं बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।जानकारी के मुताबिक, अनुगुल जिला के छेण्डीपदा इलाके में पिछले दो दिन से पेथाई तूफान के प्रभाव से बारिश हो रही है। लगातार बारिश से यहां पर सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। धान की फसल पककर खेतों में तैयार है, ऐसे में इस समय हुई इस बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
मुंबई: प्याज की बिक्री से मिलने वाली राशि को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को दान करने वाले किसान ने अधिकारियों की उस रिपोर्ट को झूठा करार दिया है जिसमें अधिकारियों ने उसके प्याज की गुणवत्ता को खराब बताया था। इसको लेकर नाराज किसान ने पीएमओ को पत्र भी लिखा है।
अहमदाबाद: गुजरात में बड़े पैमाने पर जीएसटी बिल घोटाला सामने आने के बाद अब प्रशासन ने फर्जी बिलिंग कर सरकारी खजाने को 58 करोड़ से अधिक का चूना लगाने वाले व्यापारियों पर लगाम कसना शुरू कर दिया है। एक हजार करोड़ के फर्जी बिल बताकर करोड़ों का लाभ उठाने वाले सौराष्ट्र के ऐसे एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के खातों की जांच शुरू कर दी है।
अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश:-
लखनऊ: कांग्रेस ने भले ही मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान व छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बना ली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसका कोई असर नहीं है। कम से कम गठबंधन में तो वह अभी भी हाशिए पर ही है।
लखनऊ: प्रदेश के दिव्यांग तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अब सुर बदल दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर कल से पहले करीब एक महीने तक प्रदेश में हर जगह पर भाजपा के खिलाफ आज उगल रहे थे। कल अचानक ही उनके सुर बदल गए।
आगरा: बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने युवती को जिंदा जलाया, युवती पर पेट्रोल डालकर लगाई गई आग, गंभीर रूप से झुलसी युवती, स्कूल से घर जा रही थी युवती, कक्षा 10 में पड़ती है युवती, पुलिस ने मौके से खाली पेट्रोल की बोतल औऱ लाइटर किया बरामद, सीओ और एसपी ग्रामीण मौके पर, थाना मलपुरा के लालऊ गांव की घटना।
हमीरपुर: राठ कोतवली पुलिस टप्पेबाजी रोकने में नाकाम,रोडवेज बस स्टैंड पर झांसी जा रही महिला का टप्पेबाजी कर लाखो के रखा बैग लेकर फरार हुए टप्पेबाज,पुलिस मामले की जाँच में जुटी,मामला राठ कोतवाली कस्बे का।
गोंडा: अंतरराज्यीय पशु तस्कर माजिदअली का करीबी ग्राम प्रधान नंदकिशोर बरमार चढ़ा बलरामपुर पुलिस के हत्थे, गोंडा बस्ती, फैजाबाद, कुशीनगर व प्रयागराज पुलिस को थी आरोपी की तलाश, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज था मुकदमा ,थाना मनकापुर पुलिस ने गिरफ्तारी की की है पुष्टि।
लखनऊ: प्रदेश सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए केंद्र सरकार से 580.33 करोड़ रुपये की मांग की है। इसमें 230.36 करोड़ रुपये किसानों को फसलों के नुकसान के मुआवजे के रूप में बांटने के लिए मांगे गए हैं। पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण पर आई केंद्रीय टीम के सुझाव पर राजस्व विभाग ने संशोधित मांगपत्र केंद्रीय गृह सचिव को भेज दिया है.
ललितपुर: उर्द क्रय केंद्र पर चल रही धांधलिओं की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नवीन गल्ला मंडी अमरपुर के क्रय केंद्र पर छापा मारा.जिसमें भारी अनियमितताओं के चलते केंद्र प्रभारी को किया निलंबित.
रायबरेली: तीन साल के बच्चे को हुआ निमोनिया परिजनों ने झोला छाप डॉक्टर से कराया इलाज। बच्चे की बिगड़ी हालत। अस्पताल पहुँचने पर बच्चे को डॉक्टर ने किया मृत घोषित गदागंज थाना क्षेत्र के कुरौली कदकर की घटना।
सोनभद्र: खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत एक गंभीर , चोपन थाना क्षेत्र के करकी गांव की घटना।
शामली: सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल हाइवे मार्ग पर विजय चोक ओर अंजता चोक के बीच दिनदहाड़े बैंक मैनेजर महिला से करीब 10 हजारं की नगदी ओर दो मोबाइल की बाइक सवार युवक ने की लूट। पुलिस चौराहे से मात्र 100 – 100 मीटर की दूरी पर हुई लूट। दो पुलिस चौराहे के बीच हुई दिनदहाड़े लूट। 3 दिन पहले भी हो चुकी है इस तरह लूट। पीड़ित बैंक मैनेजर महिला शामली से मेरठ जा रही थी मीटिंग में । पुलिस मामले की जाच में जुटी।
प्रतापगढ: महेशगंज इलाके में सक्रिय है असलहा तस्कर। 12 बोर का तमंचा लहराते युवक की तस्वीर हुई सोसल मीडिया पर वायरल। बोनी यादव नाम का युवक सरेआम लहरा रहा है तमंचा।आसपास के ग्रामीण इलाके में बोनी यादव ने फैला रखी है दहसत। अवैध असलहा तस्करों के खिलाफ पुलिस नही कर पा रही कार्यवाही।पुलिस महेशगंज कोतवाली के (बला का पुरवा) रायगढ़ का मामला।
बागपत: बागपत पुलिस ने किये शराब तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी में भरकर ले जा रहा था शराब, तस्करों से 27 पेटी शराब बरामद।
फतेहपुर: सदर कोतवाली के आबू नगर इलाके के रेडिया में बीती रात छत के रास्ते घर मे घुसे चोरो ने जेवर व नगदी सहित लाखो के सामान पर किया हाथ साफ ,घर मे मौजूद महिलाओ के शोर मचाने पर भागे बदमाश ,जांच में जुटी पुलिस ।
सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरौली के समीप बुधवार की सुबह सोनभद्र जिले में जोताई करने जा रहा ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
खबरों के लिए लॉग ऑन करें

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-