
लखनऊ: एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की 29 सितंबर को देर रात लखनऊ के गोमतीनगर के पास यूपी पुलिस की गोली से मौत हो गई थी। विवेक के गाड़ी नहीं रोकने पर पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने गोली चलाई थी। जिसमें विवेक तिवारी की मौत हो गयी थी। पोस्टमॉर्टम में उनके सिर में गोली मिली थी। जिसके बाद से परिवार वालों की जाँच की मांग के बाद 81 दिनों बाद SIT आज अपना रिपोर्ट सौपेगी। ये चार्जशीट सिपाही प्रशांत चौधरी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत दाखिल किया जायेगा।
आपको बता दें कि 29 सितंबर की रात एप्पल एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस के गोली लगने से मौत हो गयी थी। जिसके बाद से पुलिस पर सवालिया निशान उठने लगे थे। परिवार वालों की मांग के बाद इस पूरे केस को SIT को सौंप दिया गया था। जिसमें सिपाही को संदीप को क्लीन चिट दे दिया गया। वहीं सिपाही प्रशांत चौधरी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत चरगेशित दाखिल किया जायेगा।
आईजी रेंज के नेतृत्व में गठित SIT ने जाँच को पूरी कर ली है। 81 दिनों के बाद आज चार्जशीट दाखिल किया जायेगा। जाँच में ये साबित हो गया है कि बाइक चला रहे सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारी थी। जिसके बाद प्रशांत चौधरी को दोषी पाया गया। वहीं प्रशांत चौधरी के खिलाफ 302 में चार्जशीट को दाखिल किया जायेगा। सिपाही संदीप पर गाड़ी रोकने के लिए सना को डंडा मारने का आरोप भी साबित हुआ है। करीब 81 दिन बाद आज विवेक तिवारी हत्याकांड पर चार्जशीट दाखिल होगी ,जिसके बाद आरोपियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया सही मायने में शुरू होगी।
www.mvdindianews.in
Author Profile

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-