
सोनभद्र: यहाँ जो तस्वीर और खबर है वह आधुनिक भारत के एनसीआरटी द्वारा तैयार किये गए मानक के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक है जो प्रशिक्षण के बाद बच्चों को ज्ञान देंगे। कहने को शिक्षक समाज का निर्माता कहा जाता है और उसके चरित्र को देख छात्रों में अनुशासन एवं सेवा का भाव जगता है, लेकिन सोनभद्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर हो रहे दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन में खेल के दौरान प्रशिक्षु अध्यापकों के कृत्य को देखकर शिक्षा जैसे कार्य भी लोग शर्मसार हो गया ।
मामला जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में हो रही खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर अश्लील डांस का है । यह डान्स बीटीसी के छात्राओं – छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा किया गया । इस संबंध में जब डायट प्राचार्य से बात किया गया तो उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो भी डान्स किया जा रहा है वह इस कार्यक्रम का नहीं है। हमारे यहां उद्घाटन समारोह में वन्दना व स्वागत गान के बाद एक प्राइवेट विद्यालय द्वारा दो प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया था। वहीं इस कार्यक्रम में अनावश्यक रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष की उपस्थिति होने की बात पर भी डायट प्राचार्य ने इंकार कर दिया। जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट पर दो दिवसीय आयोजन में डायट सहित 16 कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसके अंतर्गत दौड़ में 50 मीटर,100 मीटर,200 मीटर और 400 मीटर और 600 मीटर के साथ 2×100मीटर रेस का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही लंबी कूद, ऊची कूद, गोल, डिस्क, अंताक्षरी, पीटी, समूहगान, लोकनृत्य, लोकगीत, बैडमिंटन, बालीबाल, फुटबाल, जूडो, खर्राटे,के साथ कुश्ती का भी आयोजन किया गया है।
वहीँ इस आयोजन के दूसरे दिन आपस में दो विद्यालय के छात्रों के बीच डांस को लेकर जमकर मारपीट हो गयी। इतना ही नहीं सांस्कृतिक नृत्य के जगह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की छात्राएं छात्र व शिक्षकों ने भी भोजपुरी हरियाणवी गानों पर पर जमकर डांस । इस डांस में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह भी प्रशिक्षु छात्रों के साथ डांस करते नजर आए।
इस संबंध में जब डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद से बात किया तो उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जो भी डांस दिखाया जा रहा है वह इस प्रोग्राम का नहीं है। हमारे यहां उद्घाटन समारोह में वन्दना व स्वागत गान के बाद एक प्राइवेट विद्यालय द्वारा दो प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया था। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष की उपस्थिति होने की बात पर भी डायट प्राचार्य ने इंकार कर दिया।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-