*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 21.02.2021*
01. *जनपद कासगंज:* थाना सिढ़पुरा पर *दिनांक 09.02.2021 को उ.नि.श्री अशोक कुमार व आरक्षी 72 देवेन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला धीमर कटरी में अवैध भट्टी चलाकर कच्ची शराब का बनाने की सूचना पर दबिश* दी गई तो बदमाश मोती पुत्र हुब्बलाल व उसका भाई एलकार पुत्र हुब्बलाल व उसके साथियों द्वारा *पुलिस कर्मियों को देखते ही चारों तरफ से घेरा बनाकर जान से मारने की नीयत से अवैध तमन्चों से फायर करते हुए लाठी, डन्डों एवं नुकीले भालों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया* तथा दोनों पुलिस कर्मियों पर कई प्रहार किए गए जिससे *उ.नि.श्री अशोक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए एवं आरक्षी देवेन्द्र कुमार की मृत्यु हो गई थी. बदमाश उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल एवं कारतूस भी लूट कर ले गए थे.* उक्त सनसनीखेज घटना में अभियुक्त मोती की गिरफ्तारी पर 01 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. बीती रात्रि पुलिस टीम को फरार बदमाश मोती व उसके साथियों के करतला रोड काली नदी के पास जंगलों में छिपे होने की मुखबिरी पर दी गई दबिश में *बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश मोती पुत्र हुब्बलाल निवासी नगला धीमर थाना सिढ़पुरा जनपद कासगंज को गोली लगने से घायल होकर जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव के पास से उपनिरीक्षक से लूटी गई 9MM सरकारी पिस्टल व खोखा कारतूस व 01 तमन्चा एवं कारतूस बरामद किये गये हैं.* मृतक अभियुक्त पर पूर्व के 14 अभियोग पंजीकृत हैं.
02. *जनपद अलीगढ़:* थाना क्वारसी क्षेत्र में *दिनांक 19.02.2021 को सरोज नगर मोहल्ले में दिनदहाड़े सर्राफा व्यवसाई के घर में उसकी पत्नी की हत्या कर करीब 01 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने व नकदी लूटने की घटना का सफल अनावरण* करते हुए थाना क्वार्सी पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मृतका के अपने ही पुत्र योगेश वर्मा उर्फ राजा, उसकी तथाकथित पत्नी सोनम उर्फ चित्रा, योगेश के मित्र तनुज चौधरी व उसकी प्रेमिका शेहजल चौहान उर्फ रिनी को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे/निशांदेही से लूटे गये शत प्रतिशत लगभग 1 करोड़ रुपए कीमत के हीरे, सोने व चांदी के जेवरात 02 बैग भरे हुए, 100000₹ नगद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें व तिजोरी काटने वाला ग्राइंडर बरामद किया गया है.*
03. *जनपद सीतापुर:* थाना हरगांव पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए ककराही ग्राम जंगल में हरदेव बाबा मंदिर के सामने से अभियुक्त रामनारायण निवासी ग्राम निजामपुर निकटी थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार करते हुए *उसके कब्जे से 03 देसी बंदूक, 07 देसी तमंचे, 11 अर्धनिर्मित लोहे के नाले, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है*
04. *जनपद गोरखपुर:* थाना गगहा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कहला ओवरब्रिज के पास से *02 शातिर मादक पदार्थ तस्करों एवं गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 10000-10000₹ के इनामिया अभियुक्तगण* दिनेश निषाद व विनोद सिंह उर्फ डब्बू निवासीगण थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
05. *जनपद बागपत:* थाना बड़ौत पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पट्टी चौधरान से *गैंगस्टर एक्ट में वांछित है तथा 25000₹ के इनामिया अभियुक्त* सोनू निवासी पट्टी चौधरान कस्बा व थाना बडौत जनपद बागपत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
06. *जनपद अमरोहा:* थाना हसनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर *अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़* करते हुए ग्राम रुखालू पिपलौदा मार्ग पक्की सड़क के पास स्थित है गन्ने के खेत से 02 अभियुक्तों- इरशाद उर्फ इंसान व रूपेश उर्फ भालू निवासीगण ग्राम रुखालू थाना हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 05 तमंचे, 01 बंदूक, 15 अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र निर्माण के उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.* अभियुक्तगण पर पूर्व के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.
07. *जनपद मुजफ्फरनगर:* थाना मीरापुर पुलिस द्वारा *चेकिंग के दौरान शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़* में अभियुक्त रियासत निवासी गहराबाग, खालापार चौकी के सामने थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को *गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की है जबकि उसका साथी फिरोज मौके से फरार हो गया. *अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस व चोरी के सफेद धातु के आभूषण बरामद किये गये हैं.* गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व के लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-