*अमेठी* *अपडेट*
*केन्द्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को कराएंगी जमीन की रजिस्ट्री बनेगा आशियाना*
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में अपना घर बनाएंगी जिसके लिए जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराने कल एक दिन के अमेठी दौरे पर आ रही हैं.उनके साथ लखनऊ से ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह,व मोती सिंह भी होंगे,आपको बता दें वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से हराने के बाद स्मृति ईरानी ने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि वह अमेठी को रिमोट से नहीं चलाएंगी बल्कि अपना घर बनाकर रहेंगी.
*केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम*
कल स्मृति ईरानी सुबह 8:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट से विमान द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी जहां 9:50 पर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगी जहां लखनऊ एयरपोर्ट से 10:00 बजे सड़क मार्ग द्वारा हैदरगढ,जगदीशपुर जामो से होकर 12:00 बजे गौरीगंज मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचेगी वही 12:00 बजे अमेठी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराएंगी।जिस भूमि पर उनका घर बनना है जिसके बाद 12:30 पर गौरीगंज से चलकर केंद्रीय मंत्री बहादुरपुर पहुंचेंगी और 1:00 बजे वह राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर जायस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।जिसके पश्चात 2:30 पर R.G.P.T.I संस्थान से चलकर 03:00 बजे रायबरेली के सलोन के लिए प्रस्थान करेंगी जहां 04:00 बजे रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 05:00 बजे वापसी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी और 7:00 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी जहां से 8:15 पर विमान द्वारा लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-