April 19, 2026

झारखंड के सबसे बुजुर्ग कांग्रेसी बागुन सुंब्रई का निधन

Spread the love

जमशेदपुर :
पाच बार सांसद और चार बार विधायक और मंत्री रह चुके झारखंड के सबसे बुजुर्ग काग्रेसी बागुन सुंब्रई का शुक्रवार की शाम को टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 52 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। दिवंगत पूर्व सांसद बागुन सुंब्रई ने 1942 से ही धोती धारण कर ली थी और सिर्फ धोती में ही वे संसद भवन और विधानसभा जाया करते थे. इसलिए वह झारखंड बिहार के गांधी कहलाते थे.उन्हें बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ था। वर्ष 1945 में 10वीं क्लास पास करनेवाले बागुन सुंब्रई को स्थानीय लोग बागुन बाबू के नाम से पुकारते थे।
उनके निधन से झारखंड में एक राजनीतिक शून्यता आ गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और अपने संदेश में लिखा है कि झारखंड के अगुआ बागुन सुम्ब्रुई के निधन से वह दुखी हैं। उन्होंने झारखंड में गांधीवाद का झंडा बुलंद किया।