June 21, 2026

मित्र ने स्कॉर्पियो को फर्जी तरीके से गाड़ी ट्रांसफर करा ली अपने नाम – दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

 

 

*मित्र ने स्कॉर्पियो को करा लिया अपने नाम*

 

 

 

चोलापुर। फ्रॉड गिरी के तमाम मामले आप लोगों ने सुने होंगे। उसी क्रम में एक मित्र की स्कॉर्पियो मांग कर फर्जी तरीके से आरटीओ से गाड़ी ट्रांसफर करा लेने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी रूपक चौबे का आरोप है कि उसका मित्र अजय यादव जो बीते वर्ष 20 मार्च को रूपक से स्कॉर्पियो गाड़ी अपने निजी काम से मांग कर ले गया था। बल्कि स्कॉर्पियो ना लौटा कर फर्जी तरीके से स्कॉर्पियो को ही अपने नाम करा लिया है। पीड़ित द्वारा बाबतपुर स्थित आरटीओ कार्यालय पर जाकर सिग्नेचर देखा तो अपना सिग्नेचर ना होकर फर्जी होने का आरोप लगाया। इसकी एक तहरीर बड़ागांव थाने में भी दिया गया है। साथ ही चोलापुर थाने में भी पीड़ित ने तहरीर दिया है। पीड़ित शुक्रवार को पुलिस के द्वारा ठोस कार्रवाई न करने पर एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी से मिला।