*वाराणसी चोलापुर*
*रोमांचक कबड्डी मुकाबले में हृदयपुर की टीम ने मारी बाजी*
वाराणसी। चोलापुर थानाक्षेत्र के बालकिशुनपुर में जय माँ चौरा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से एकदिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
देर रात तक चले इस कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी सहित आसपास के जिलों से 26 टीमो ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार पांडेय ने कबड्डी प्रतियोगिता का उद्दघाटन किया तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता समय बीतने के साथ ही रोमांचक होता गया। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए सारी ताकत झोंकी। देर शाम तक 13 टीमें हार कर बाहर हो गई। लेकिन कबड्डी प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता अंत तक रोमांचक बना रहा। देर रात हुए फाइनल मुकाबले में जय माँ चौरा स्पोर्टिंग क्लब, बालकिशुनपुर तथा आदर्श बाल दल मंडल हृदयपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें आदर्श बाल दल मंडल ने जय माँ चौरा स्पोर्टिंग क्लब को 19 अंको से हराकर कर जीत दर्ज किया। इस अवसर पर कोच मिथिलेश पटेल, जितेन्द्र पटेल तथा अनिल पटेल ने टीमों का हौसला बढ़ाया। मौके पर समिति के सदस्यों मनोज पटेल राजकुमार पटेल, धर्मेद्र पटेल, सुजीत पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-