July 13, 2026

दिनांक 03-05 फरवरी, 2021 को बैंगलुरू शहर में आयोजित होने वाले एयरो इण्डिया-2021 में यूपीडा द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा- अजय मिश्रा

Spread the love

दिनांक 03-05 फरवरी, 2021 को बैंगलुरू शहर में आयोजित होने वाले एयरो इण्डिया-2021 में यूपीडा द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

 

इस एयरो india-2021 में दिनांक 03फरवरी, 2021 को यूपी पाविलियन का उदघाटन माo औद्योगिक विकास मंत्री, उo प्रo, श्री सतीश महाना जी द्वारा किया जाएगा।

 

 

इस एयरो शो में दौरान रक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई कई देशी व विदेशी कम्पनियां भी हिस्सा लेंगी।

 

इस आयोजन के दौरान यूपीडा द्वारा उ0प्र0 डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर के पावेलियन के माध्यम से बढ़-चढ़कर अपनी गतिविधियों, रक्षा क्षेत्र में निवेश को लेकर उ.प्र. सरकार की पॉलिसी और वर्तमान में यूपी डिफेंस कॉरिडोर में हुए निवेशों से सभी आगन्तुकों को अवगत कराया जाएगा ।

 

दिनांक 04 फरवरी, 2021 को एक घण्टे का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है जिसमें यूपी डिफेंस कॉरिडोर के बारे में चर्चा की जाएगी।

 

दिनांक 05 फरवरी 2021 को “बंधन” कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति के समक्ष लगभग 16 एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की योजना है

 

इन एमओयू के अनुसार उत्तर प्रदेश में लगभग 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है।