*वाराणसी चोलापुर*
*श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान एवं भव्य श्री राम शोभा यात्रा*
हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत मन्दिर निर्माण में सहयोग के लिए जनजागरण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में भगवान श्रीराम के शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा नेता रामप्रकाश दुबे व नागेन्द्र रघुवशीं जी के नेतृत्व में यात्रा को प्रारम्भ किया गया। यह यात्रा सुबह 11 बजे बेलवारिया ब्लाक के पीछे एकला मैदान से निकलकर एकला गेट भोजूबीर -सिंधौरा रोड से होते हुए पलहिपट्टी चौराहे से होकर मोहाव होते हुए उदयपुर नहर तक शोभा यात्रा संपन्न हुआ। जिसमे कई जगहों पर शोभायात्रा का पूजन एवं स्वागत किया गया ,जिस क्रम में पलहिपट्टी चौराहे पे हिन्दू युवा वाहिनी के श्रवण मिश्रा और परमहंस मिश्रा के नेतृव में और दुर्गा माता मंदिर भैटौली पर भाजपा आयर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। जिसमे प्रमुख रूप से अनिल मिश्रा ‘बबलू’ , अभिनय तिवारी, नीरज पाण्डेय,अभिषेक तिवारी, देवब्रत रघुवंशी, सत्य प्रकाश चौबे,गौरव मोनी विहिप के ज्ञानप्रकाश पाण्डेय और पवन जी ,किशन दादा,आशीष, अमन शैलेश,किशन चौबे,स्वतन्त्र जी इत्यादि रहे।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-