संपादक की कलम से :
सिया राम मिश्र ,
लखनऊ :प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में 69हजार शिक्षकों की भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है ।ह6 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी और इसके 16 दिन बाद 22 जनवरी को परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा ।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तावित 68 ,500 सहायक अध्यापकों को भर्ती में 500 पद और जोड़ते हुए रविवार को 69 हजार पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी किया है । अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने हमारे संवाददाता को यह बताया कि 5 दिसंबर को सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा । आँनलाइन आवेदन 6 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जमा किया जाएंगा । 6 जनवरी को प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा होगी । इस बार लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों व ओएमआर सीट पर होगी । पूर्व में 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में सामान्य , एससी ,एसटी और ओबीसी की कट आँफ निर्धारित की थी । मगर इस पर विवाद के चलते इस बार परीक्षा से पहले कट आँफ निर्धारित नहीं की गई है ।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-