सोनभद्र :पालिका परिषद प्रशासन सोनभद्र के तानाशाही रवैया के विरुद्ध सभासद गणों ने नगरपालिका में तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ गए ! सदस्यों का आरोप था कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र घोर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का केंद्र बन चुका है ! नगर में विकास कार्य ठप है पर कुछ चुनिंदा लोग को लाभ पहुंचाया जा रहा है सफाई कार्य एकदम से बे पटरी है ! बोर्ड की बैठक एवं कोरम मात्र रह गई है बैठक में सदस्य कुछ और करते हैं मिनट बुक मैं कुछ और ही दर्ज किया जाता है जबकि मिनट बुक भी सभासदों की ताकत एवं नगर पालिका परिषद का वास्तविक आधार है । मिनट बुक बैठक में महीने भर बाद भी नहीं लिखा जाता है नगर पालिका परिषद मनमाने ढंग से मिनट बुक मे अपने हित के हिसाब से लिखा जाता है सदस्य अपनी बात लेकर अधिशासी अधिकारी के पास या अध्यक्ष के पास जाता है तो उसको अपमानित कर भगा दिया जाता है नगर पालिका परिषद बाहरी दबंगों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है और नगर कल्याण एवं जनहित जैसे कार्यों में प्रशासन रुचि नहीं कर रही है
जबकि बोर्ड की जनता लगातार सभासदों से सवाल कर रही है यहां तक कि नगरपालिका के भीतर गुटबाजी भी की जा रही है । नगर का खसरा खतौनी रजिस्टर साजिश के तहत गायब किया गया है जिसमें नगर पालिका प्रशासन खुद लिप्त है किंतु इतने बड़े मुद्दे पर आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई । किसी वार्ड में कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है और सफाई का कमीशन चला जा रहा है फर्जी तरीके से । नगर को ओ०डी०एफ घोषित कर दिया गया है व्यक्तिगत हित के लिए संबंधित लोगों को सभासद एकता संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन ठेको में लाभ पहुंचाया जा रहा है नगर पालिका का नगर विरोधी एवं लोक विरोधी रवैया के विरुद्ध हम सभी सदस्य अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं
धरना प्रदर्शन में बैठे हुए सभी सभासद – प्रकाश श्रीवास्तव , इरफान उल्लाह , विक्रम , अरुण गुप्ता , अनीता देवी ,नातिक आशरफ , उर्मिला देवी , माया देवी ,अनीता , कामरान उल्ला खान , रेनू जायसवाल , अभिषेक कुमार गुप्ता ,अमन वर्मा ,संध्या देवी ,आदि लोग रहे ।
एमबीडी न्यूज़ संवाददाता
आलोक सिंह
राबर्टसंगज सोनभद्र
उत्तर प्रदेश

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol