गंगा में नाव डूबी नाव में नाविक सहित सवार सभी 18 सुरक्षित ।
मामला अत्यंत गम्भीर है , दोषियों पर कार्यवाई होगी – डीएम ।
विन्ध्याचल , मीरजापुर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बनवारी पुर गाँव के गंगाघाट के समीप अतिरिक्त बोझ के कारण नाव डूबी । नाव में दो नाविक सहित सवार कुल अट्ठारह लोग सुरक्षित । प्राप्त जानकारी के अनुसार विन्ध्याचल कोतवाली अंतर्गत बनवारी पुर गाँव के सामने गंगानदी के उस पार से खेतों में कामकर नाव से इस पार लौट रही चार महिलाएं , बारह बालिकाएं व दो नाव चालक क्रमशः कल्लू व शनि दोनो नाविक तथा बाकी सवार रेखा , संतोषी , पुष्पा , संगीता , श्रेया , खुशी , नेमा , जिउती , सुनीता , साधना ,सुधा , शिवदेवी , बेबी , पायल , निशा व सुनीता किनारे पर पहुँचने से पूर्व ही जिस नाव पर सभी सवार थे अतिरिक्त बोझ के कारण डूबने लगी । पल भर में नाव पर सवार सभी नदी में गिर गए । स्थानीयों के अनुसार सभी सवार तैरना जानते थे कुछ बच्चियां तैर कर किनारे पहुँच गई । बाकियों की मदद के लिए कुछ नाविक तत्काल मौके पर पहुंचे तथा बारी बारी से सभी महिलाओं व बच्चियों को बाहर निकाल लिया गया । कड़ाके की ठंड व गंगानदी के जल भी काफी ठंडा था , जिसके कारण एक महिला व दो बच्चीयों की हालत थोड़ी खराब हो गई , उनको उपस्थित लोगों ने विन्ध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । मौके पर नगरविधायक रत्नाकर मिश्र सबसे पहले पहुँचे । घटना की गूंज प्रदेश सरकार तक पहुंच चुकी थी इसलिए जनपद के आलाधिकारियों को पहुँचने में भी देर नही लगी । मौके पर जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार , पुलिसअधीक्षक अजयकुमार सिंह , पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल , नगरमजिस्ट्रेट विनय कुमार , क्षेत्राधिकारी नगर अजयकुमार राय दलबल के साथ पहुंचे । धीरे धीरे कुछ चौदह महिलाओं व बच्चियों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया । तीन अपने घरों पर सामान्य हालत में थी । एक नाविक फरार था । सीएचसी के अधीक्षक डॉ सन्तोष कुमार सिंह के अनुसार सभी लोग प्राथमिक उपचार के पश्चात अब पूरी तरह सामान्य है । इस घटना के सम्बंध में जिलाधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गम्भीर है , एक छोटी नाव पर इतने लोग सवार थे । इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी । पुलिसअधीक्षक ने कहा कि मामले की जाँच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है । घटना का सुबह सवा नौ बजे के करीब बताई जा रही है ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-