April 19, 2026

कटिहार में चोरी की 25 बाइकें बरामद, तीन धरे गए।

Spread the love

कटिहार: कोढ़ा पुलिस ने रविवार रात को जुराबगंज गांव में छापेमारी कर चोरी की दो दर्जन बाइकें बरामद करने के साथ तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य मान रही है।
बरामद बाइकों में से कुछ के दूसरे राज्यों से चोरी होने की बात कही जा रही है। पुलिस इनके नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जुराबगंज के शातिरों द्वारा दूसरे राज्यों-जिलों से बाइक चोरी करने की सूचना मिलने पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था। सदर एसडीपीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई छापामारी में 25 बाइकों के साथ तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान नौ पल्सर, पांच पैशन प्रो, दो शाइन, तीन अपाचे व एक केटीएम बाइक के अलावा पांच स्कूटियां भी बरामद की गई। इस दौरान सुरेश यादव, सिकंदर यादव व अमित यादव को भी गिरफ्तार किया गया।