गोरखपुर। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित सभी संभागों के प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में रात की गस्त को बढ़ाते हुए सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण सील रहते हुए अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए रात में चोरी जैसे अपराधों पर पूर्ण रूप से लगाएं विराम टीम गठित कर अब तक हुए घटनाओं का करें खुलासा।उन्होंने कहा कि जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों शराब का उत्पादन भंडारण बिक्री परिवहन एवं सेवन के धंधे में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। छापेमारी गिरफ्तारी शराब की जब्ती शराब का विनष्टीकरण की कार्रवाई प्रभावी रूप से करें। कार्ययोजना के अनुरूप थानावार कार्रवाई करे। प्रतिदिन की कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अवगत कराए। वाहन चेकिग अभियान तेज करने व मोटर वाहन अधिनियम का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा रात में लगातार गश्ती होनी चाहिए जिससे चोरी की धटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसएसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीआरपीसी के तहत 107 एवं 116 की निरोधात्मक कार्रवाई तेज करे साथ-साथ वारंट निर्गत/ वारंट तामीला संबंधी अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध समय से कराया जाये अधिकांश अपराध की घटनाओं में भूमि विवाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए पूरी गंभीरता से भूमि विवाद के मामलों को सुलझाएं।
समीक्षा छोटी सी छोटी धटनाओं में धतनास्थल पर तुरंत पहुचे जिससे धटनाओं पर लगम लगया जा सके। बैठक में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी
कैंपियरगंज राहुल भाटी सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह सयुक्त आयुक्त अभियोजन अमित सिंह क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा दिनेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट सुमित शुक्ला क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण क्षेत्राधिकारी गोला श्यामदेव क्षेत्राधिकारी बास गांव नितेश सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात जगत राम एसएस पी पी आर ओ मनोज पाठक एस एस पी रीडर अनुविंद पांडे एसएसपी सीए बाबू बसंत राम सहित सभी संभागों के प्रभारी व थाना प्रभारी बैठक में रहे मौजूद।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-