बिना वन विभाग के अनुमति के प्रधानाध्यापक ने कटवाया हरा आम का पेड*
गोरखपुर : पिपराइच ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बहरामपुर ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय ने शुक्रवार को बिना वन विभाग के अनुमति के ही विद्यालय के प्रांगण में स्थित हरा भरा हुआ आम का पेड़ कटवा डाला। यहां सवाल यह पैदा होता है कि पर्यावरण की शिक्षा देने वाला और समाज का सबसे बुद्धिजीवी व्यक्ति माना जाने वाला शिक्षक ही यदि पर्यावरण के विरुद्ध यह काम कर रहा है तो समाज के आम आदमियों से पर्यावरण के रखरखाव की कितनी अपेक्षा की जा सकती हैं प्रधानाध्यापक से पूछा गया कि यह पेड़ आप क्यों कटवा रहे हैं ।तो प्रधानाध्यापक का जवाब मिला विद्यालय में डेक्स और बेंच बनवाने के लिए यह पेड़ कटवाया जा रहा है।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-