April 21, 2026

चोरी करने अपराध में तीन गिरफ्तार – नूर मोहम्मद खान

Spread the love

*चोरी करने अपराध में तीन गिरफ्तार* कोरांव प्रयागराज।कोरांव की पुलिस ने घेराबन्दी कर थाना क्षेत्र से तीन चोरो को धर दबोचा।डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डा०भीम कुमार गौतम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में मामूर कोरांव पुलिस ने थाना क्षेत्र से तीन चोरो को हिरासत में लिया।थाना प्रभारी कोरांव सी बी सिंह के नेतृत्व में बीती रात करीब साढ़े इग्यारह बजे उ०नि०अभिषेक तिवारी अन्य पुलिस की मदत से चोरी से सम्बन्धित मु०अ०सं० 618/20 धारा 457/ 380/411भादवी से जुड़े आरोपी अजमल अली पुत्र अलियार अली मालवीय नगर कोरांव तथा साजुद्दीन पुत्र स्व०जलालुद्दीन नि.वा.नं.11क़स्बा कोरांव को पथरताल मंदिर के पास से पकड़ा वहीँ पुलिस को चोरो के पास से 10300 रु.चाभी का गुच्छा हथौड़ी लोहे की राड माचिस भी बरामद हुए।इसी क्रम में दरोगा गया प्रसाद अन्य पुलिस की मदत से नीरज पुत्र राधे वर्मा  नि०चंद्रगढ़ हलिया को चोरी के आरोपी ग्राम बड़वारी खुर्द से गिरफ्तार किया गया। तीनो चोरो के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गयी।