दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान प्रदर्शन को 19 दिन हो चुके हैं और केंद्र सरकार से छह दौर की हुई बातचीत का अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। सरकार कानून को किसानों के हित में बता रही है, जबकि किसान संगठन इसे वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। किसान सम्मेलन से एक दिन पूर्व उज्जैन पहुंचे मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदर्शनकारी किसान संगठनों को ‘कुकुरमुत्ता’ करार दिया। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों को एंटी-नेशनल भी बताया है।





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-