।। लखनऊ/ग्रामीण ।।
किसान आंदोलन को लेकर पुलिस तैनात, मड़ियांव का छठा मिल छावनी में तब्दील, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई, ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने चौकसी बढ़ाई, बैरिकेटिंग कर चिन्हित रास्तों पर पुलिस तैनात
।। बलरामपुर ।।
भाजपा सेक्टर प्रभारी को गोली मारी ,
बालू खनन माफियाओं ने मारी गोली
बालू खनन की शिकायत करने पर मारी गोली
बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम ,
भाजपा नेता की हालत गम्भीर लखनऊ रेफर ,
1 आरोपी पुलिस हिरासत में ,
हरैय्या थाना इलाके की घटना
।। लखनऊ।।
सपा के जिला मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात।
सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का धीरे धीरे आना हुआ शुरू,
ज़िलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए कार्यालय से निकलेंगे कार्यकर्ता।
बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जा चुकी है।
CP DK ठाकुर क़ानून व्यवस्था पूर्णतः क़ायम रखने के लिए स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग।
।। लखनऊ ।।
CM योगी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री आनंद प्रकाश अग्रवाल जी का निधन पर जताया दुःख।
।।उन्नाव।।
सपा के घेराव प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सख्त, जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, सार्वजनिक स्थल,कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील, सपा नेताओं पर रख जा रही पैनी नजर.
।। कानपुर देहात ।।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आज, जिले मे आज 66 जोड़ों का होगा विवाह, प्रत्येक जोड़ों को मिलेंगे 51 हज़ार रुपए, इको पार्क में विवाह कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण.
।। मुज़फ्फरनगर ।।
कलेक्ट्रेट पर किसानों के आंदोलन का मामला, वरिष्ठ सपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार, लोकदल कार्यकर्ताओं,पूर्व मंत्री योगराज सिंह गिरफ्तार, पुलिस प्रशासन किसानों के आंदोलन को लेकर अलर्ट.
।। ग़ाज़ियाबाद ।।
यूपी बॉर्डर पर किसानों का आमरण अनशन शुरू, सुबह 8 बजे से किसानों का अनशन शुरू, सुरक्षा के मद्दनेजर भारी पुलिस बल तैनात, कृषि बिल के विरोध में किसानों का प्रदर्शन.
।। कानपुर देहात ।।
बेहमई कांड के वादी राजाराम की हुई मौत
39 साल से न्याय की उम्मीद लगाए थे
लीवर की बीमारी के चलते वादी की हुई मौत
निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
राजस्व विभाग,पुलिस टीम की मौजूदगी में अंतिम संस्कार
फूलन देवी ने 20 लोगों को गोलियों से भूना था।
।। दिल्ली:।।
CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के मेयर मुख्यमंत्री आवास के बाहर से ही अपना कामकाज शुरू कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर ने बताया, “हम पिछले 7 दिन से धरने पर हैं। आज हमारा कार्यालय यहीं से चलेगा। CM हमारे 13,000 करोड़ जारी करें।”
।। नई दिल्ली ।।
वित्त मंत्रालय में आज से साल 2021-22 के आम बजट के लिए बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा।
।। हरिद्वार ।।
कोरोना के खौफ के चलते पैरोल पर हरिद्वार जनपद की जेलों से रिहा हुए करीब 129 कैदी वापस नही लौटे, कैदियों के लापता होने के बाद जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए, जेल प्रशासन ने अब सभी कैदियों के गृह जनपद के जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा।
।। लखनऊ ।।
40KW के रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र और UPSaves Energy ऐप का लोकार्पण
ऊर्जा संरक्षण दिवस UPNEDA मुख्यालय के रूफटॉप सयंत्र का लोकार्पण
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सुबह 11:30 बजे करेंगे लोकार्पण
यूपीनेडा मुख्यालय गोमतीनगर में होगा कार्यक्रम
।। नोएडा ।।
ग्रेटर नोएडा फ़िल्म सिटी के लिए आज बड़ा दिन फ़िल्म सिटी का डीपीआर तैयार 4 कंपनी में से एक को मिलेगा फ़िल्म सिटी के काम का जिम्मा।
।। फ़िरोज़ाबाद ।।
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस टीम ने रोंका, जिला मुख्यालय पर धरना देने जाने पर रोका, मुख्यालय के दोनों गेटों का किया गया बंद, लगभग 70 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार.।
।। कौशाम्बी।।
सपा,आप, कांग्रेस, किसान यूनियन का प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर आज होगा प्रदर्शन , सभी पार्टी के कार्यकर्ता डीएम को सौपेंगे ज्ञापन, किसानों के लिए बनाए गए बिल का करेंगे विरोध.
।। कोरोना ।।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,071 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 98,84,100 हुई। 336 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,43,355 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,52,586 है। 30,695 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 93,88,159 हुई।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-