मुंबईः ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम दिव्या भटनागर (Divya Bhatnagar) की मौत से उनके फैन सदमे में हैं. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं. वह कोरोना और निमोनिया का शिकार थीं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. दिव्या भटनागर की मौत से टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भी गहरे सदमे में हैं. दिव्या के निधन के बाद देवोलीना ने दिव्या के पति गगन के खिलाफ जंग छेड़ दी है. एक्ट्रेस का आरोप है कि दिव्या के साथ उनका पति मारपीट करता था, जिसके चलते वह काफी परेशान थीं. देवोलीना के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गगन ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर नाराजगी जाहिर की और उनके आरोपों को गलत बताया.
गगन के इस वीडियो के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने गगन के खिलाफ जंग छेड़ दी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर गगन के खिलाफ एक के बाद एक कई सुबूत पेश किए हैं. हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या की कुछ चैट और ऑडियो क्लिप शेयर किया था. जिसमें दिव्या, गगन पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाती नजर आई थीं. अब कई स्टार्स देवोलीना के साथ दिव्या को न्याय दिलाने की मुहीम में शामिल हो गए हैं.
देवोलीना ने सोशल मीडिया पर आकांक्षा मल्होत्रा का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि दिव्या, गगन से इस कदर परेशान थीं कि वह अपने पति पर केस दर्ज कराने पर विचार कर रही थीं, लेकिन वह बार-बार यह सोचकर रुक जाती थीं कि शायद सब ठीक हो जाए. वीडियो में आकांक्षा मल्होत्रा ने यह भी कहा है कि दिव्या भटनागर की मौत की वजह कोरोना नहीं बल्कि, वह मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना है जो उनके पति ने उन्हें दी.
देवोलीना ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिव्या भटनागर की को-स्टार रहीं निधि उत्तम का भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें निधि ने दिव्या भटनागर के साथ हुई घरेलू हिंसा का खुलासा किया है. निधि ने वीडियो में बताया कि करीब 9 सालों से दोनों के बीच जुड़ी थीं, लेकिन जब से दिव्या ने गगन से शादी की दोनों के बीच की बातचीत कम हो गई. साथ ही निधि ने यह भी बताया कि दिव्या ने उन्हें अपने साथ हुई मारपीट के फोटोज भी शेयर किये थे.





More Stories
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री
मॉक ड्रिल करके देखी गयी, कोविड संक्रमण से निपटने की तैयारी-