लोहता-स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की वारदात करने वाले 4 चोरो को कोरौत तिराहे व हरपालपुर मजार के पास से गिरफ्तार किया जिनके पास से 6 कीमती मोबाईल और 5500 रुपया बरामद कर के पकडे गए चोरो को जेल भेज दिया ।
लोहता थाने पर सोमवार को दोपहर बाद क्षेत्राधिकारी सदर अनिल कुमार ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चोर दो माह पूर्व कोरौति में एक कपड़े की दुकान में चोरी किये थे जहा चोर की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गयी थी । जिसके आधार पर थानाध्यक्ष लोहता राकेश सिंह टीम गठित कर के चोर को ढूंढ रही थी कि सोमवार को भोर में गस्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर झंझौर फूलपुर वाराणसी के रहने वाले किशन सिंह उर्फ़ कृष्णा तथा हरपालपुर मजार के पास से स्थानीय निवासी अनिल , साहिल , व शाहिद अंसारी नामक शातिर चोरो को चोरी की 6 कीमती मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चोरो के पास से चोरी की 6 कीमती मोबाईल व 5500 रुपया बरामद कर जेल भेज दिया। चोरो को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश सिंह कोटवा चौकी इंचार्ज बब्बन सिंह, शिवसहाय सरोज,मैनेजर चौहान,सुनील कुमार आदि लोग शामिल थे।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol