सिया राम मिश्र ,
वाराणसी : मौका चाहे कोई भी हो, त्योहारों में अलग घर के दरवाजे पर रंगोली न बनी हो तो त्योहार कुछ अधुरे से लगते हैं । दीपावली पर माता लक्ष्मी के स्वागत में घर के आंगन और मुख्य द्वार पर रंगोली सजाने की खास परंपरा है । रंग-बिरंगी झालर , लड़ियां , झुमर , की भी खासी मांग है । अस्थाई रंगों की रंगोली बनाने , रंगोली खराब होने जैसे तमाम झंझटों से मुक्ति दिलाने के लिए अब वुडन , आयरन और टेराकोटा की कलरफुल , डिजाइन रंगोली बाजार में है । इसकी कीमत 100 रुपयों से शुरु होकर 1000 रुपये तक है ।
रंगोली बाजार में माता-लक्ष्मी के चरण भी है । सराफा बाजार में दुकानदार अपने दुकानों पर पीतल , सोने और चांदी के चरण भी बेच रहे है । वहीं , सिगरा , लंका महमूरगंज , नदेसर , ठठेरी बाजार स्थिति दुकानदारों ने बताया कि क्रिस्टल , कुंदन , मिनाकारी , स्टोन से सजे चरण हैं । इसके अलावा मिट्टी और टेराकोटा से सजे देवी चरण भी बाजार में हैं । इनकी कीमत 150 रुपये से शुरु है ।
दीपावली को चंद दिन अब बचे हैं और उससे पहले सोमवार को धनतेरस है । इसके चलते सोने-चांदी के बाजार चमक उठे हैं । बाजार में एक तरफ सोने-चांदी के सिक्के खनक रहे हैं दूसरी तरफ गहने अपनी चमक बिखेर रहे हैं । सराफा कारोबारियों ने नए-नए डिजाइन के डायमंड के ज्वेलरी , सोने-चांदी के आभूषण का स्टाँक भर रखा है । दूसरी तरफ आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है ।
धनतेरस के दिन लोग लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण की खरीदारी करेंगे । ठठेरी बाजार , चेतगंज , लहुराबीर , अर्दली बाजार के साथ नदेशर , शिवपुर , भेलूपुर , नारियल बाजार , सुड़िया , खोजवा आदि क्षेत्रों में सराफा दुकानों पर तो अभी से खरीदारी शुरू हो गई है । चांदी के सिक्कों में जहां लोग रानी विक्टोरिया के सिक्के को पसंद कर रहे हैं , वहीं सोने में भी एक ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के पसंद बने हुए हैं ।





More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max