संपादक की कलम से ,
सिया राम मिश्र ,
नई दिल्ली : राम मंदिर के मुद्दे पर गरम होते माहौल के बीच संतों ने कहा कि दिसम्बर में अयोध्या में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । हम बिना झुके और बिना रुके मंदिर वहीं बनाएंगे । दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम अखिल भारतीय संत समिति के तीन दिवसीय सम्मेलन ‘ धर्मादेश ‘ में शनिवार को संतों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए जनवरी , 2019 का समय दिया है , लेकिन अब इस मामले को कोर्ट भी नहीं लटका सकता है ।
वहीं , राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य राम विलास वेदाती ने एक फाँर्मूला दिया । उन्होंने कहा कि मंदिर न अदालती आदेश से बनेगा और न
कानून से । वह आपसी सहमति व समझौते से बनेगा । उन्होंने सहमति के तहत अयोध्या में मंदिर व लखनऊ में मस्जिद बनाने की बात कही । हालांकि , इस पर उन्हें संतों के विरोध का सामना करना पड़ा ।
वेदांती ने समझौते की बात की तो संत हंसदेवाचार्य ने उन्हें तुरंत बैठने को कहदिया । उन्होंने कहा , मस्जिद किसी हालत में नहीं बनेगी । सांप्रदायिक सौहार्द दोनों तरफ से होना चाहिए । वेदांती भविष्य में मस्जिद निर्माण की बात न करें । वेदांती ने दलील दी कि मंदिर के लिए अध्यादेश लाया जाना है तो दंगे होने से कोई नहीं रोक पाएगा । साध्वी प्राची ने कहा कि हमें 6 दिसम्ब को शिलान्यास करना है । अयोध्या में हिंदुओं को बुलाओं और राम मंदिर की घोषणा करो ।
बाब राम देव , योग गुरु :——-
जन्मभूमि पर राम का मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा ?
कोर्ट से निर्णय में देरी होती है तो संसद में बिल लाया जाना
चाहिए । उम्मीद है , जल्दी ही शुभ सूचना मिलेगी । अब मंदिर बनाने में देर नहीं होनी चाहिए।


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol