*कुए में गिरने से वृद्ध महिल की मौत*
वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के गहनी (अज़ोर पट्टी ) में बीती रात एक वृद्ध महिला मुहारी देवी 95 की कुए में गिरने से मौत हो गई ! स्थानीय लोगो से पता चला की मुहारी देवी की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और ओ मानसिक तौर पर बीमार थी और बीती रात अकेले कुए के पास गई और उसी में गिर गई सुबह परिजन ने देखा की कुए में कोई गिरा है तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दी उसके बाद तब जाकर लाश निकाला गया |
मौके पर मुर्दहा चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण विश्वकर्मा व उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया |

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-