*वाराणसी चोलापुर*
*चोलापुर क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय ताबड़तोड़ चोरियों को दे रहे अंजाम*
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर से अपाचे बाइक चोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा राजापुर निवासी दिलीप कुमार पुत्र गरीब राम जो कि पेशे से टीचर हैं अपनी अपाचे बाइक को लेकर राजापुर राम जानकी बाजार में रात लगभग 7:00 बजे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गए थे और उन्हीं के घर के पास मीठे की दुकान पर बाइक खड़ा कर घर के अंदर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने गए ट्यूशन पढ़ाने के बाद जब वापस आते हैं तो वहां बाइक न पाकर अचंभित हो जाते हैं और अगल-बगल वालों से पूछताछ के दौरान जब बाइक की कोई जानकारी नहीं मिलती है तब इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी जाती है और इस मामले में प्रार्थी के द्वारा थानाध्यक्ष चोलापुर से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई जाती है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-