July 16, 2026

तेज रफ्तार बाइक से अचानक नीचे गिरने से अध्यापिका की मौत- दीपक सिंह

Spread the love

*तेज रफ्तार बाइक से अचानक नीचे गिरने से अध्यापिका की मौत*

 

चोलापुर थाना क्षेत्र आजमगढ़ मार्ग पर सुबह सुजाता सिंह 55 वर्ष निवासी गायत्री नगर पांडयेपुर अपने पड़ोसी लडके के बाइक पर बैठ सुबह घर से स्कूल जाते वक़्त बाइक से गिरकर मौत हो गयी

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बाइक सवार कि स्पीड काफ़ी तेज होने के कारण वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर बरमबाबा मंदिर के करीब बाइक उछली जिससे पीछे बैठी सुजाता सिंह 55 वर्षीय सड़क पर गिर गयी और बाइक सवार बाइक रोकते रोकते 500 मीटर दूर जाकर बाइक को रोक पाया और पास पहुँच उनको ग्रामीणों कि मदद से निजी हॉस्पिटल चंदापुर ले आया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

सुजाता सिंह के पति 3 वर्ष पूर्व ही मर चुके है और यह परिषदीय विद्यालय अईली (ब्लॉक चिरईगांव ) में नियुक्त थी इनके एक पुत्र विशाल व एक पुत्री खुशबू है दोनों सादी सुदा है पुत्र विशाल कपड़े कि दुकान खोल रखा है