*हरहुआ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु घर घर जाकर सर्वे शुरू*
*भावी उम्मीदवारों में छाई बेचैनी*
हरहुआ
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत 79 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनावों की तैयारी का प्रथम चरण प्रारंभ हो गया है।बूथ लेवल अधिकारियों ने घर घर जाकर सर्वे कार्य गुरुवार पहली सितम्बर से शुरू कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी हरहुआ धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु कुल 86 बीएलओ तथा 15 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं। प्रति तीन हजार मतदाताओं की संख्या पर एक बीएलओ की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति है।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने बताया कि सभी बीएलओ को बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान ही संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची, नाम बढ़ाने, संशोधित करने व अपमार्जित करने के फार्म प्राप्त करा दिये थे। इसके अतिरिक्त सभी बीएलओ को परिचयपत्र, पेंसिल, लेखन सामग्री, क्लिप बोर्ड, फाइल कवर व बैग इत्यादि भी उपलब्ध कराया गया है।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने यह भी कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन बीएलओ से प्राप्त करने तथा जनपद कार्यालय को प्रतिदिन अवगत कराने के लिए ब्लाक कार्यालय में एक वार रूम स्थापित कर दिया गया है, जिसमें दिनेश राजभर, संजय यादव, ऊदल पटेल तथा अरविंद सूचनाओं के संकलन और प्रेषण का कार्य ससमय प्रतिदिन सुनिश्चित करेगे।
एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने बताया कि चुनावों को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर लिया गया है। आगामी वर्ष की पहली तिमाही में संभावित पंचायत चुनावों की तैयारी में कहीं कोई ढील या शिथिलता न हो, इसके लिए हर स्तर पर इंतजामों को सुनिश्चित किया गया है।
हरहुआ की 18 ग्राम पंचायतों के नगर निगम में चले जाने के संबंध में एडीओ पंचायत गुलाब सिंह ने बताया कि शासन का निर्देश प्राप्त् होने के बाद पंचायतों का गठन और परिसीमन नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
🚩🚩

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-