June 22, 2026

दिनदहाडे हार्डवेयर की दुकान से 40 हजार की चोरी-सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*दिनदहाडे हार्डवेयर की दुकान से 40 हजार की चोरी*

 

रोहनिया क्षेत्र के मिल्कीचक गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास में शुक्रवार को लगभग 12 बजे दोपहर में श्यामबली यादव के हार्डवेयर की दुकान की काउंटर की दराज तोड़कर लगभग 40 हजार की चोरी हो गयी। दुकानदार श्यामबली यादव ने बताया कि अपने हार्डवेयर की दुकान पर एक ट्रक बालू मंगवाए थे जिसको उतरवाने के लिए के सामने सड़क के उस पार गए थे जब दुकान पर वापस आकर ट्रक वाले को बालू का पैसा देने के लिए दुकान में आकर दराज को देखा तो टूटा पड़ा हुआ था और उसमें से रखा हुआ पैसा लगभग 40 हजार गायब हो गया था। जिसकी ग्राम प्रधान ललित यादव को साथ में लेकर श्यामबली यादव ने मोहनसराय पुलिस चौकी पर पर तहरीर दी। सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।