*हरहुआ पीएचसी क्षेत्र में 2 पॉजिटिव केस मिले,100लोगो का सैम्पल लिया गया।*
**********************
*हरहुआ।*
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहूआ, क्षेत्र के आयर में कोविड-19 के पोजिटिव 2रोगी मिले जिनके घर पर आरआर टीम द्वारा चिकित्सीय उपचार डॉक्टर जावेद,डॉ शिवम पांडेय, राजकुमार ने किया।
आज गुरुवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ के 82लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया,जिसमें 37 आईएलआई, सारी के मरीजों एंटीजन टेस्ट व 45प्राईमरी कांटेक्ट का एंटीजन टेस्ट व 68 आर टी पी सी आर टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर के सिंह द्वारा बताया गया कि आरआर टीम ने 2मरीजो को होम क्वार्टाइन किया। नियमित सफाई व उपचार जारी है। ओपीडी में इन दिनों मौसमी बुखार ,मलेरिया पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक होने से कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बढ़ा दी गई है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-